
मड़वा प्लांट से लगा हुआ गांव मदनपुरगढ़ में बस्ती की ओर दिखा तेंदुआ तो वही गांव के एक परिवार के पालतू विलायती कुत्ते को बनाया शिकार
कुछ देर पहले मदनपुर गढ़ के बस्ती की ओर दिखा तेंदुआ , सभी के लिए अपील सावधान रहे सुरक्षित रहे कृपया अंधेरे में आवागमन न करे
जांजगीर चांपा। हम सभी नागरिकों से अपील करते है कि सभी सावधान रहे और सुरक्षित स्थानों पर रहे ।इस वक्त की बड़ी खबर मड़वा प्लांट के पास दिखे तेंदुआ को लेकर आ रही है कि अभी कुछ देर पहले लगभग 8.45 बजे रात्रि के समय पर मदनपुरगढ़ के पास देखा गया है तेंदुआ। सूचना पाकर वन विभाग मौके के लिए रवाना ।
बताया जा रहा है कि रैनपुर के आश्रित ग्राम मदनपुरगढ़ जो कि मड़वा प्लांट से लगा हुआ हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मदनपुरगढ़ में बस्ती की ओर दिखा तेंदुआ तो वही गांव के एक परिवार के पालतू विलायती कुत्ते को बनाया शिकार। शिकार करने के बाद गांव की ओर बढ़ने की खबर से गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। सूचना मिलते ही मौके के लिए वन विभाग की टीम दलबल के साथ उपस्थित हो गई है।
जनादेश 24न्यूज टीम आप सभी मड़वा के आस पास रहने वाले और आम जोनों से अपील करती है कि इस विपदा की घड़ी में आप डरे नहीं बस सुरक्षित स्थान देख कर वहां रुक जाए और सावधानी रखे। हमारा उद्देश्य आप तक सटीक खबर पहुंचना है ।



