कमरीद फाटक के पास रेल्वे लाइन में मिला था अज्ञात व्यक्ति का शव जिसका जनादेश 24न्यूज न्यूज में प्रकाशन से अब हुआ पहचान


कमरीद फाटक के पास रेल्वे लाइन में मिला था अज्ञात व्यक्ति का शव जिसका जनादेश 24न्यूज न्यूज में प्रकाशन से अब हुआ पहचान



जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कमरीद गांव के रेल्वे लाइन फाटक के पास ही सारागांव अप लाइन km 658/ 19-21 पर 3.5.26को अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है जिनका सूचना सारागांव पुलिस को मिला सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस ने तत्परता दिखाई और मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर बंजीबद्ध किया उस व्यक्ति का रेल्वे ट्रेन से कटकर मौत हो गया था मृतक के चेहरे लंबे ,मृतक के बाएं हाथ में चोट का निशान रंग गेहुआ शरीर में ग्रे रंग का लोवर नीला रंग का अंडरवियर पहना हुआ था जिसका कद 5फिट 2इंच था इसकी सूचना रेल्वे ट्रेन से कटने की सूचना रेल्वे विभाग के रवि कुमार दिवाकर पिता शिवकुमार दिवाकर हेडसपुर निवासी सिल्ली थाना पामगढ़ शांति नगर निवासी ने थाना पहुंच कर इसकी सूचना सारागांव पुलिस को दिया था सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस अर्जुन सिंह जांगड़े एवं दीपक सिंह ठाकुर मौके पर जाकर छानबीन भी किया लेकिन इसका कुछ भी जानकारी साझा नहीं हुआ जिससे उनकी परिजनों को सूचना दी जा सके उनका पोस्टमार्टम बम्हनीडीह में किया गया और उनका कुछ भी जानकारी नहीं लगा तो पूरा एक दिन चांपा के बिदाहुदास (bdm )हॉस्पिटल के मर्चुरी में रखा गया था इसके बाद भी इसकी जानकारी नहीं मिला तो सारागांव पुलिस ने मानवता दिखाते हुए पूरे विधि विधान से इनका अंतिम संस्कार पुलिस विभाग के द्वारा एवं ग्राम पंचायत कमरीद निवासी के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सहयोग से उनका अंतिम संस्कार भी किया गया
जनादेश 24न्यूज समाचार के संपादक डॉक्टर रामखिलावन यादव ने इस को तत्परता दिखाई और इस तरह न्यूज को कई बार प्रकाशित किया और कई ग्रुपों में शेयर भी किया जिससे कई लोग इस न्यूज ग्रुप जनादेश 24न्यूज को अवलोकन किया तो पता चला यह अज्ञात व्यक्ति माना जा रहा है वह दरअसल सारागांव निवासी लतेल सूर्यवंशी पिता दिलचंद उर्फ (बनाऊं) सारागांव निवासी वार्ड नंबर 9 नगर पंचायत सारागांव के रूप हुआ उनके 1छोटी सी बेटी है एवं उनके धर्म पत्नी मधुरा सूर्यवशी के रूप पहचान हुआ इस तरह न्यूज प्रकाशन से लावारिश घोषित हुए को अपना परिवार प्राप्त हुआ है और इस न्यूज प्रकाशन से वारिस के परिजनों सारागांव थाना पुलिस थाना पहचान के लिए आधार कार्ड एवं फोटो को लेकर थाना पहुंच कर अपना सदस्य होने का सबूत बताया और इस सबूत के आधार पर थाना प्रभारी ने इनकी वही व्यक्ति होने का सत्यापित भी किया है इसके बाद इसके परिजनों दिनांक 6.5.26को कमरीद के मुक्तिधाम पहुंचकर उनको कफन अर्पित कर अपना फर्ज निभाए है अपने गृह ग्राम सारागांव में उनका तीजकर्म का कार्यक्रम को पूरा विधिविधान से किया उनके इस दुखद समाचार से उनके धर्म पत्नी मधुरा सूर्यवशी का रो रो कर हाल बेहाल है एवं अति चिंतित है