Uncategorized

प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मां महाकाली आश्रम पहुंचे, पूजा-अनुष्ठान कर प्रदेश के सुख शांति और समृद्धि की कामना की

प्रदेश के खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मां महाकाली आश्रम पहुंचे, पूजा-अनुष्ठान कर प्रदेश के सुख शांति और समृद्धि की कामना की

दिनांक 16 फरवरी,2026 को अल्प प्रवास के तहत चांपा -जांजगीर मार्ग पर स्थित मां महाकाली आश्रम पहुंचे प्रदेश के खाद्य मंत्री माननीय दयाल दास बघेल जी । उन्होंने प्रातः 10:00 बजें आश्रम पहुंचकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया और धार्मिक तथा आध्यात्मिक गुरु स्वामी सुरेंद्रनाथ जी के हाथों से व्यक्तिगत तथा प्रदेश के सुख , शांति और समृद्धि के लिए पूजा-अनुष्ठान करवाया । इसके बाद उन्होंने लोगों से भेंट-मुलाकात की और आगे के प्रोटोकॉल के अनुसार रवाना हुए ।

मां काली आश्रम में पूजा-अनुष्ठान की प्रक्रियाएं

मां महाकाली आश्रम – चांपा और जांजगीर मार्ग पर तुलसी भवन के पास स्वामी सुरेंद्रनाथ जी के द्वारा स्थापित मां महा काली जी की दिव्य प्रतिमा स्थापित की गई हैं। जहां पूजा-आराधना उन्ही के देखरेख में होती हैं। पूजा-अर्चना के बाद आरती की जाती है, जिसमें भक्तों द्वारा मां काली की स्तुति की जाती हैं ।

पुष्पांजलि- श्रद्धालु भक्तों द्वारा मां काली को पुष्पांजलि दी जाती हैं, जिसमें वे अपनी भावनाएं और प्रार्थनाएं मां काली के चरणों में अर्पित करते हैं ।

होम-हवन – आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार से होम-हवन किया जाता हैं जिसमें भक्तों द्वारा मां काली को शुद्ध देशी घी और अन्य सामग्री अर्पित की जाती हैं ।

अंत में प्रसाद वितरण – पूजा-अनुष्ठान के बाद आश्रम में प्रसाद वितरित किया जाता हैं जिसे भक्तों द्वारा ग्रहण किया जाता हैं ।

पूजा-अनुष्ठान का अपना महत्व ।

धार्मिक आस्था रखने वाले शशिभूषण सोनी और भूपेंद्र देवांगन ने बताया कि मां काली की पूजा-अनुष्ठान करने से श्रद्धालु भक्तों को आत्मिक शांति और सुख की प्राप्ति होती हैं । उन्होंने कहा कि यह पूजा-अनुष्ठान भक्तों को अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद करता हैं । मां काली की पूजा-अनुष्ठान करने से भी आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होती हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *