Uncategorized

4 मर्डर से दहला जांजगीर-चांपा, भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या

4 मर्डर से दहला जांजगीर-चांपा, भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भवंतरा में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के चार लोगों की खून से लथपथ लाशें मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी सहित नाती और नतनीन की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक नए मकान निर्माण कार्य के चलते मौके पर ही रुके हुए थे। सुबह जब निर्माण कार्य के लिए मिस्त्री वहां पहुंचा, तो चारों को खाट पर बेसुध और खून से सना पड़ा देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी तत्काल सरपंच राजाराम कश्यप को दी गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना पहुंचाई गई।

मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार और मातम का माहौल है।सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह, आपसी रंजिश और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

चार लोगों की एक साथ हत्या की इस वारदात ने पूरे जांजगीर-चांपा जिले को झकझोर कर रख दिया है

घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

इसके बाद पुलिस को खबर दी गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *