नरेंद्र मोदी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए सोनी जी

राजकोट सम्मेलन में तत्कालिक अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सौंपा नियुक्ति-पत्र , प्रदेशाध्यक्ष घेहर भाई के नेतृत्व में हुआ सफल आयोजन ।
न्यूज जांजगीर-चांपा । नरेन्द्र मोदी विचार मंच के पूर्ण कालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कोसा, कांसा एवं कंचन की नगरी , चांपा के अमरनाथ सोनी जी की नियुक्ति की गई हैं । यह नियुक्ति दिनांक 28 जून ,2026 को गुजरात के राजकोट शहर में आयोजित सफल महा सम्मेलन में सर्वसम्मति से तत्कालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रवि चाणक्य जी द्वारा मंच से ही सबकी सहमति से उद्घोषणा कर नियुक्ति पत्रक भी प्रदान किया गया ।
सम्मेलन रहा प्रशंसनीय
प्रिंट मीडिया के शशिभूषण सोनी ने बताया कि गुजरात के प्रदेशाध्यक्ष घेहर भाई जी के नेतृत्व में राजकोट शहर में नरेंद्र मोदी विचार मंच का सम्मेलन अत्यंत सफल व प्रशंसनीय रहा । इस सम्मेलन में देश-भर से पदाधिकारियों ने भाग लिया।
आखिरकार कौन हैं अमरनाथ सोनी
सहज,सरल और मृदुभाषी अमरनाथ सोनी पूर्व नपाध्यक्ष चांपा, भाजपा जांजगीर-चांपा जिला पदाधिकारी तथा केंद्रीय स्वर्णकार समाज के संरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वे नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक* एवं कुछ वर्षों तक दैनिक अमृत संदेश के जरिए पत्रकारिता के क्षेत्रों से लंबे समय से जुड़े हुए थे । भाजपा संगठन और समाज सेवा में सक्रिय योगदान के लिए जाने जाते हैं।
नई जिम्मेदारी पर हर्ष का माहौल
प्रगतिशील स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष रामवल्लभ सोनी और सचिव शशिभूषण सोनी ने अमरनाथ सोनी जी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर स्वर्णकार समाज सर्किल चांपा की ओर से इसी जून माह में स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम का आयोजन किया था और विश्वास व्यक्त किया गया था कि जल्दी से जल्दी पूर्णकालिक अध्यक्ष बने। ईश्वर ने उनकी पुकार सुन ली और अंततः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर चांपा, जांजगीर-चांपा जिला, छत्तीसगढ़ राज्य सहित सब तरह लोगों में हर्ष व्याप्त हैं। केंद्रीय स्वर्णकार समाज, स्वर्णकार समाज सर्किल चांपा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर तथा मिष्ठान्न बांटकर खुशियां मनाई। प्रेस क्लब चांपा के अध्यक्ष डॉ कुलवंत सिंह सलूजा , डॉ मूलचंद गुप्ता,डॉ जतिंदर पाल सिंह तथा जनादेश न्यूज के संपादक डॉ राम खिलावन यादव जी ने अमरनाथ सोनी की नियुक्ति को संगठन के लिए मील का पत्थर बताया और कहा कि हमारे पुराने पत्रकार मित्र को यह सम्मान मिलने पर उनके प्रथम नगर आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत-सत्कार किया जायेगा ।