हथनेवरा में मुख्य सड़क पर फल ठेलों का कब्जा, दुर्घटनाओं का बढ़ता खतरा आवागमन में हो रही बाधित


जनादेश जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत हथनेवरा के मुख्य द्वार एवं चांपा-बिर्रा मुख्य मार्ग पर संचालित फल दुकानों और ठेलों के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर बार-बार मना करने के बावजूद फल दुकान संचालकों द्वारा ठेले लगाए जा रहे हैं, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, मुख्य मार्ग पर फल खरीदने के लिए आने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर देते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। आज सुबह भी एक ऑटो को हाईवे पर एक वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद भी सड़क किनारे वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुधारने की आवश्यकता बनी हुई है।
स्थानीय लोकनाथ साहू का कहना है कि फल दुकान संचालकों को कई बार समझाइश दी गई है कि ग्राहकों के वाहनों को मुख्य सड़क पर खड़ा न करवाएं तथा ठेलों को आवागमन में बाधा न बनने दें। इसके बावजूद स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है।
वहीं, मुख्य मार्ग के आसपास प्लास्टिक की पन्नियां एवं अन्य कचरा फैलने से क्षेत्र में गंदगी और प्रदूषण की समस्या भी बढ़ रही है। इससे सार्वजनिक स्थान की स्वच्छता प्रभावित हो रही है।
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
इस मामले में ग्राम पंचायत हथनेवरा की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि ग्राम पंचायत एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने, ठेलों को उचित स्थान पर व्यवस्थित करने, वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करने तथा प्लास्टिक कचरे पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।
यातायार वाले आनेजाने वाले राहगीरों को रोककर चेकिंग किया जाता है अच्छी बात है क्योंकि इसमें कमाई का जरिया दिखता है जिसके पास लाइसेंस या हेलमेट नहीं होता पैसा लेकर छोड़ दिया जाता हैं और पैसा नहीं देने पर कार्यवाही की जाती है तो इन अधिकारियों का नजर इस रोड पर और इन जगहों नहीं पड़ रही जो कि जगह जगह फल बेचा जा रहा और खरीददार लोग रोड पर वहां खड़ी कर फल खरीदते है कई दुर्घटना भी घटित हो रही तो इन पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है क्या इन फल वाले से भी इनको इनकम टैक्स दिया जाता है यदि नहीं दिया जाता तो इन पर कार्यवाही क्यों नहीं की जा रही है
अब देखने की बात होगी इस न्यूज को प्रकाशित होने के बाद पुलिस विभाग या यातायात पुलिस इन पर कार्यवाही कब करते है या सेटिंग कर चुपचाप बैठे रहेंगे