Uncategorized

डॉक्टर चरणदास महंत नेता प्रतिपक्ष पहुंचे माता के दरबार और अपने एवं हर एक सभी प्राणियों के लिए मांगे सुख समृद्धि की कामना

अजय बंसल ने तिलक लगाकर कराया मां के भव्य स्वरूप, आकर्षक पंडाल और यज्ञ स्थल का दर्शन

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी जहां मां दुर्गा नव रात्रि के पावन पर्व पर विराजमान है और हर भक्त अपने मनोवांछित कामना को लेकर पहुंच रहे हैं और इस पवन पर्व पर आज सिवनी चौक चांपा शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सिवनी चौक स्थित चांपा की महारानी के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने मां भगवती के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने अपने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

चांपा की महारानी समिति के प्रमुख श्री अजय बंसल ने डॉ. महंत का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने मां के भव्य स्वरूप, आकर्षक पंडाल और यज्ञ स्थल का दर्शन कराया। मां के दरबार में पहुंचकर डॉ. महंत ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

नवरात्र पर्व के दौरान चांपा की महारानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। भव्य पंडाल और धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत के साथ गणमान्य नागरिक, उनके साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मां के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *