Uncategorized

पिता के निधन के बाद घर एवं अधिकार से वंचित करने का आरोप, सुरक्षा की मांग को लेकर भूपेंद्र देवांगन ने एसपी से की शिकायत


जांजगीर चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चांपा निवासी भूपेंद्र देवांगन ने स्वयं के आत्मरक्षा  हेतु पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के आफिस पहुंचकर  आज दिनांक 08 10 2026 को आत्मरक्षा एवं अपने परिवार की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय से गुहार लगाई है उनका कहना है कि  पिता के निधन के बाद घर एवं अधिकार से वंचित करने का आरोप, सुरक्षा की मांग को लेकर भूपेंद्र देवांगन ने एसपी से की  है शिकायत

चांपा निवासी भूपेंद्र देवांगन ने अपने पिता श्री ओम प्रकाश देवांगन के निधन के बाद पारिवारिक विवाद एवं अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर तत्काल कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की है।
भूपेंद्र देवांगन के अनुसार उनके पिता का निधन 06 अक्टूबर 2026 को हुआ था तथा 07 अक्टूबर 2026 को अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता के इकलौते पुत्र हैं। पिता के निधन के बाद उन्हें अपने घर एवं पिता से संबंधित संपत्ति में अपने वैधानिक अधिकारों से वंचित किए जाने की आशंका है।
शिकायत में भूपेंद्र देवांगन ने मुकेश देवांगन, प्रतिभा देवांगन, भूमिका देवांगन, लक्ष्मीकांत देवांगन एवं अनीता देवांगन पर उनके साथ विवाद, अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने शिकायत में कहा है कि 08 अक्टूबर 2026 को परिवार के लोगों की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान विवाद की स्थिति बनी और उनके साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया गया। उनका आरोप है कि इसी दौरान मुकेश देवांगन एवं लक्ष्मीकांत देवांगन उनके घर के अंदर आए और उनके साथ मारपीट करने का प्रयास किया, जिसके बाद उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर भय उत्पन्न हो गया।
भूपेंद्र देवांगन का यह भी कहना है कि पारिवारिक विवाद के कारण उनके परिवार के कई लोगों ने उनका साथ एवं पारिवारिक संबंध छोड़ दिया है, जिससे वे स्वयं को अकेला एवं असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोष पाए जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने अपनी मानसिक स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा है कि लगातार चल रहे पारिवारिक विवाद एवं मानसिक प्रताड़ना के कारण वे अत्यधिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि उनके साथ कोई अप्रिय घटना न हो।
भूपेंद्र देवांगन ने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच, आवश्यक कानूनी कार्रवाई, अपने एवं अपने घर की सुरक्षा तथा अपने वैधानिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि वे किसी प्रकार का विवाद या हिंसा नहीं चाहते और पूरे मामले का समाधान कानून के माध्यम से चाहते हैं।

अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक महोदय इस पर किस तरह से कार्यवाही के निर्देश प्रदान करते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *