समर्थगुरु धारा साधना केंद्र चांपा में मनाया गया वार्षिकोत्सव


समर्थगुरु धारा साधना केंद्र चांपा में मनाया गया वार्षिकोत्सव समर्थगुरु धारा साधना केंद्र चांपा को शुभारंभ हुए एक वर्ष हो गया 04 अक्टूबर 2025 को भव्य शुभारंभ हुआ था मित्तल गार्डन कोरबा रोड चांपा में यह दिव्य आश्रम है जहां प्रत्येक सप्ताह साधक सत्संग एवं ध्यान का लाभ लेते हैं
इस साधना केंद्र का सफल संचालन आचार्य डा ध्यान कैलाश (डा के आर सिंह ) करते हैं ।
डा के आर सिंह जी छ ग राज्य के संयोजक है समर्थगुरुधारा के उनके कुशल मार्गदर्शन में छ ग से 170 साधकों ने सदगुरु समर्थ औलिया का दिव्य दर्शन एवं मुरथल धाम में सिद्धार्थ ध्यान योग एवं सत्संग का लाभ प्राप्त कर ओंकार को जाना
यह दिव्य यात्रा एक यादगार यात्रा थी ।
आज साधना केंद्र के माध्यम से पूरे जिले के साथ साथ प्रदेश में समर्थ गुरु धाम से लोग जुड़कर ध्यान सत्संग योग के द्वारा अपनी आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ रहे हैं चांपा में साधना केंद्र में नित्य नए साधक अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे आने वाले समय में यह साधना केन्द्र ध्यान एवं सत्संग के लिए अपनी मिशाल प्रस्तुत करेगा समर्थ गुरुधारा में बहुत से कार्यक्रम नित्य चलाए जा रहे आनंदित जीवन जीने की कला इस धारा प्रमुख केंद्र है ।
आज लगभग 50 साधकों ने सत्संग का लाभ उठाया उसके बाद आचार्य जी ने ध्यान कराया चक्रमण सुमिरन भी आचार्य श्री ने सभी साधकों को कराया अंत में केक काटकर उत्सव भी किए सभी साधकों ने एक साल के पूर्ण होने पर प्रसन्नता प्रकट किए और अपने विचार व्यक्त किए
इस अवसर पर आचार्य डा के आर सिंह जी का सम्मान किया गया साधना केंद्र के मालिक श्री मनोज मित्तल जी का भी आभार कर सम्मान किया गया ।