Uncategorized

सारागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक होली त्यौहार को शांति पूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने हेतु शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न


जांजगीर चांपा जिले के थाना सारागांव परिसर में आज दिनांक 1.3.26को शाम 5बजे शांति समिति की बैठक आगामी होली पर्व को देखते हुए शांति पूर्वक एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना परिसर सारागांव में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया था

यह बैठक जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार तथा थाना प्रभारी सारागांव राकेश कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन एवं नायब तहसीलदार अभिषेक यादव के उपस्थिति एवं जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में सम्पन्न हुआ


उपस्थित रहे जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के बीच हुईं आवश्यक चर्चा एवं दिशा निर्देशित जारी किया गया और इस दौरान असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर गंभीर मंथन किया गया और डी जे बाजे को लेकर लोगों ने बजाने को लेकर रोक लगाने की मांग किया गया क्योंकि इस डी जे बाजे के वजह से ज्यादातर झगड़े देखने को मिलते है पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि होली त्यौहार के दौरान यदि कोई कानून का उल्लंघन करता है तो उसके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाएगी
थाना प्रभारी सारागांव राकेश कुमार सूर्यवंशी ने स्पष्ट रूप से सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि होली रंगों का त्यौहार है ऐसे शांति पूर्वक और सामाजिक समानता के साथ मनाया जाना चाहिए किसी भी प्रकार कि असामाजिक गतिविधियों हुड़दंग ,जबरन रंग डालना ,शराब सेवन कर उपद्रव करना ,या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी पर्व के दौरान गश्त बढ़ाए जाएंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी

नायब तहसीलदार अभिषेक यादव


बैठक में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि सरपंच , पंच ,कोटवार , सारागांव नगर पंचायत के सदस्य,अध्यक्ष ,छबिलाल सूर्यवंशी ,उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर ,दिनेश रात्र ,रवि महराज पत्रकार ,सुरेश यादव पत्रकार ,रामखिलावन यादव पत्रकार एवं देवकुमार यादव पूर्व जनपदस्स्य कमरीद एवं प्रीति राजकुमार धीरही कमरीद सरपंच ,एवं बड़देव उरांव चोरिया पूर्व सरपंच एवं सराफा व्यापारी और जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
थाना प्रभारी सारागांव राकेश कुमार सूर्यवंशी ने अंत में सभी उपस्थित रहे जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील किया है कि होली त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार कि अप्रिय स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस को दे ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी जा सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *