Uncategorized

कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम को नहर में डुबोकर उतारा मौत के घाट

जांच करते हुए पुलिस अधिकारी

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने ही 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर के गहरे पानी में डुबोकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पारिवारिक विवाद बना मासूम की मौत की वजह
पुलिस के अनुसार आरोपी रेशम लाल यादव (27 वर्ष) निवासी ग्राम भैसो, थाना पामगढ़ की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद और आए दिन होने वाली मारपीट से परेशान होकर उसकी पत्नी अपनी दो बेटियों को लेकर मायके ग्राम भिलौनी चली गई थी, जबकि 5 वर्षीय बेटा आयुष पिता के पास ही रह रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को फोन कर धमकी देता था कि वह पहले बेटे को मार देगा और उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर लेगा।


नहर में डुबोकर की हत्या


13 मार्च की शाम आरोपी अपने बेटे आयुष को साथ लेकर निकला और 14 मार्च की देर रात लगभग 1 बजे ग्राम भिलौनी के आवास पारा स्थित नहर में मासूम को डुबोकर उसकी हत्या कर दी। हैवानियत की इंतहा तो तब हो गई जब रात करीब 2 बजे आरोपी खुद ही पत्नी के घर पहुंचा और बेटे की हत्या करने की बात बता दी।


पुलिस की त्वरित कार्रवाई


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तारकिया गया है

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सउनि संतोष बंजारे, रामदुलार साहू, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले और भुवनेश्वर पटेल (थाना पामगढ़) का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *