Uncategorized

सिवनी में भाजपा का मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, तैयारियां युद्धस्तर पर

सिवनी में भाजपा का मंडल स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, तैयारियां युद्धस्तर पर

जनादेश 24न्यूज चांपा के समीप स्थित ग्राम सिवनी में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन 15 और 16 मार्च को अटल समरसता भवन में किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 मार्च को सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जिसका समापन 16 मार्च को सुबह 11 बजे होगा। इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रशिक्षण वर्ग को लेकर भाजपा संगठन के पदाधिकारी इन दिनों तैयारियों में युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। प्रशिक्षण स्थल अटल समरसता भवन में व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था, पंजीयन काउंटर, भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
इस प्रशिक्षण में बूथ अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, विभिन्न मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री के साथ ही मंडल क्षेत्र में निवासरत जिला एवं प्रदेश पदाधिकारी, नगर निकाय और पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी प्रशिक्षण में मार्गदर्शन देंगे।
उमा राजेंद्र राठौर ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। इस मौके पर भाजपा के जयभवानी देवांगन दिना राठौर, चूड़ामणि राठौर, राजेंद्र राठौर, चंद्रकुमार राठौर, मनमोहन देवांगन, रामधीन राठौर, प्रमोद देवांगन,कोमल राठौर राजेंद्र साहू, देवेन्द्र श्रीवास ,पवित्रपाल नामदेव, बसंत बरेठ शिवम राठौर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *