Uncategorized

ग्राम देवरमाल में “गांव चलो, घर चलो” अभियान के तहत जनसंपर्क, योजनाओं की दी गई जानकारी

जनादेश 24न्यूज सक्ती “गांव चलो, घर चलो” अभियान के अंतर्गत सक्ती विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण मंडल सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में मुख्य अतिथि के रूप में शक्ती विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने पहुंचकर गांव का भ्रमण एवं जनसंपर्क किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, कृषि भूमिहीन मजदूर योजना, नल-जल योजना एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। साथ ही योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके अनुभव भी साझा किए गए ।

ग्रामीणजनों ने इन योजनाओं से प्राप्त लाभ पर संतोष व्यक्त करते हुए केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार एवं राज्य की माननीय श्री विष्णु देव साय जी की सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सरपंच योगेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष श्री पहलवान दास महंत, महामंत्री श्री विजय जायसवाल, प्रमोद गवेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लेखराम जायसवाल, पूर्व सरपंच नारायण जायसवाल, उपसरपंच कौशल सिदार, दरस जायसवाल, जलींधर सिदार, अरुण साहू, इतवारी रोशन सिदार, सुदे राम जायसवाल, भागवत साहू, शंकर लाल, दर्शन सिदार, नरेश, साहेब लाल सिदार, छेदीलाल यादव, नवरतन साहू, लिखु, राजेंद्र, शैल, रवि महाराज, पंकज सिदार, महेश्वर साहू, भूपेंद्र साहू, शिवकुमार, महेतर, दिलेश्वर, दुर्गेश साहू, गणपत सिदार, रामदीन सिदार, उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *