Uncategorized

बिलासपुर में भीषण रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, 15 से अधिक घायल..

बिलासपुर में भीषण रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आमने-सामने टक्कर, 6 यात्रियों की मौत, 15 से अधिक घायल..

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जयरामनगर रेलवे स्टेशन के पास लालखदान के नजदीक हुई, जहां हावड़ा रूट पर चल रही पैसेंजर ट्रेन की कोयला से भरी मालगाड़ी से आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, हादसा इतना जबरदस्त था कि मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और पैसेंजर ट्रेन के दो कोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, कई घायलों को तत्काल बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू टीम, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को मौके पर रवाना किया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।

हादसे के बाद पूरे हावड़ा-कोरबा रेल मार्ग पर परिचालन ठप हो गया है, कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से डायवर्ट किया गया है, बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद इंजन में आग लग गई थी, जिससे आसपास का इलाका धुएं से भर गया, चश्मदीदों के मुताबिक, मालगाड़ी अनियंत्रित होकर पैसेंजर ट्रेन से टकराई, जिसके कारण टक्कर बेहद भयानक हो गई।

राज्य सरकार ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साथ ही, पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा की गई है। इस गंभीर घटना की जांच के लिए रेलवे प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी गठित कर दी है, जो हादसे के कारणों की विस्तृत जांच करेगी.

यह हादसा बिलासपुर रेल मंडल के इतिहास में सबसे भीषण दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है, फिलहाल मौके पर रेल पुलिस, राहत दल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और ट्रैक को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *