Uncategorized

जिला कांग्रेस कमेटी ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग

चांपा (जांजगीर-चांपा): केंद्र सरकार द्वारा घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों के दामों में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ आजदिनांक 7.3.26 दिन शनिवार को शाम 6बजे जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर-चांपा के नेतृत्व में चांपा के स्टेशन रोड स्थित लायंस चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देश के प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया और बड़े हुए दामों के लिए मोदी सरकार को दोष देते हुए जिला कांग्रेसअध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि 07 मार्च 2026 से प्रभावी हुई नई कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी सीधे तौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर हमला है। जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि रसोई गैस आज की अनिवार्य आवश्यकता है, लेकिन सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई लगातार बेकाबू होती जा रही है। जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने कहा कि एक तरफ आम आदमी बेरोजगारी और कम आय से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार बार-बार कीमतें बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा ने कहा घर के रसोई का पूरा बजट बिगड़ गया है जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि ईंधन आपूर्ति करता देशों के बीच युद्ध छिड़ा हुआ लेकिन भारत सरकार द्वारा पेट्रोलियम एवं रसोई गैस के लिए ईंधन सुरक्षा के लिए प्रभावी नीति नहीं बन पाई और कीमत बढ़ाने का फैसला ले लिया यदि बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस नहीं लिया गया, तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन करेगी।
लायंस चौक पर पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन की भी तैनाती रही, जहां कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझपटी भी देखने को मिली विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में भगवान दास गढ़ेवाल जय थवाईत गिरधारी यादव बाबूलाल जायसवाल सुनील साधवानी रामबिलास राठौर गौरव सिंग रविन्द्र शर्मा बबला महराज देव प्रसाद पांडेय श्रीमती नम्रता नामदेव
अजित राणा सेवकबूटू देवांगन हरीश पांडेय पंकज शुक्ला गौतम राठौर आकाश तिवारी प्रकाश गुप्ता राजू शर्माअंजली देवांगन तमिन्द देवांगन पवन साहू गिरधर देवांगन भूपेंद्र चन्द्रा आकाश तिवारी शास्वत दीवान राज अग्रवाल मोहम्मद अली अनिल मोदी अनीता प्रकाश कविता देवांगन रामशिला देवांगन श्रीमती शांति सोनी राकेश शर्मा गोविंद वैष्णव रंजन केवट सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *