Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने बजट में कर्मचारियों एवं अधिकारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा शामिल किए जाने पर मुख्यमंत्री श्री साय का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी हमारे सुशासन तंत्र की मजबूत आधारशिला हैं। उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देना सरकार की जिम्मेदारी है। राज्य बजट में शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था इसी सोच का परिणाम है, ताकि बीमारी के समय आर्थिक चिंता उनके रास्ते में बाधा न बने और वे निश्चिंत होकर अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *