Uncategorized

बिलासपुर रेल हादसे पर जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन की मेडिकल टीम मौके के लिए रवाना

बिलासपुर जिले में हुए रेल हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम अकलतरा श्री सुमित बघेल के नेतृत्व में मेडिकल टीम को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग के लिए बिलासपुर रवाना किया गया है। कलेक्टर श्री महोबे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिला प्रशासन लगातार बिलासपुर जिला प्रशासन के संपर्क में है और हर संभव सहायता के लिए तैयार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल या प्रभावित यात्रियों को हर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सूचित किया जाता है कि एक अप्रत्याशित स्थिति के मद्देनज़र यात्रियों एवं उनके परिजनों की सुविधा हेतु निम्न हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं —

📞 आपातकालीन संपर्क:
📍 बिलासपुर – 7777857335, 7869953330
📍 चांपा – 8085956528
📍 रायगढ़ – 9752485600
📍 पेंड्रा रोड – 8294730162
📍कोरबा – 7869953330

यात्री एवं उनके परिजन इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
रेल प्रशासन पूरी तत्परता से सहायता एवं समन्वय सुनिश्चित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *