ज़िला

*विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

जांजगीर-चांपा 29 अक्टूबर 2025/ जिले में आज विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम मिसदा के मिनी स्टेडियम में आयोजित विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोकसभा जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया।
सांसद श्रीमती जांगड़े ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने कहा यह खेल महोत्सव गांवों की प्रतिभा को निखारने और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने सराहनीय प्रयास है। ग्रामीण अंचलों के युवाओं में अपार प्रतिभा है, जिन्हें सही अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। सांसद ने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में भी अग्रणी बनकर देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।
महोत्सव में 100 मीटर दौड़ 15 से 19 वर्ष, गेड़ी दौड़, रस्सा कसी, वालीवाल, 100 मीटर दौड़ 19 से 30 वर्ष, गिल्ली डंडा 15 से 19 वर्ष, खो-खो 15 से 19 वर्ष, कबड्डी, 15 से 19 वर्ष सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को सांसद श्रीमती जांगड़े ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष नवागढ़ श्रीमती कान्ता मोहन कश्यप, जनपद सदस्य श्रीमती सुशीला तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती निशा यादव, मिसदा सरपंच श्री सागर कुर्रे, श्री पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह, श्री लोकेश शुक्ला, सहित खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिकगण भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *