ज़िला

* *अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

* *अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध जांजगीर चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*

* *अलग अलग जगहों से 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

* *15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब एवं 58 पाव देशी प्लेन शराब जुमला कीमती 7,640/₹ बरामद*

* *थाना चांपा एवं सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

* *आरोपियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर*

*जांजगीर चांपा पुलिस* द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में *प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल* के निर्देशन में तथा *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना चांपा* पुलिस द्वारा आरोपी जितेंद्र साहू उम्र 32 साल निवासी बिरगहनी चौक जांजगीर के कब्जे से 58 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया एवं *थाना सारागांव पुलिस* द्वारा आरोपी रिखीराम कश्यप उम्र 44 निवासी चोरिया थाना सारागांव के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

*उपरोक्त कार्यवाही* मे थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *