कोसमंदा में बजरंगबली मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा पिकअप और ट्रेलर की जोरदार भिड़ंत, चालक-हेल्पर गंभीर रूप से घायल — राहगीरों ने मशक्कत कर वाहन से निकाला


जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत आने ग्राम कोसमंदा गांव टेंगना पुलिया स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर के समीप 19 सितंबर 2026 को रात करीब 1:10 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में पिकअप चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।





दुर्घटना इतनी भीषण थी कि पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें फंसे चालक व हेल्पर को बाहर निकालने के लिए राहगीरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और तत्काल कृष्णा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।



चालक के हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना में दीपक कुमार बरेठ, निवासी कोसमंदा, उम्र लगभग 28 वर्ष कोसमंदा निवासीतथा दीपेश कुमार बरेठ, उम्र लगभग 16 वर्ष, निवासी हरदी, घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि चालक दीपक कुमार के दोनों पैरों, हाथ तथा सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार टेलर वाहन की लापरवाही पूर्वक वाहन का चलाने से हुआ है यह दुर्घटना पहली बार तो वह पिकअप वाहन को दुर्घटना किया और वाहन की गति इतनी तेज थी मंदिर परिसर की बाउंड्री वाल को तोड़कर अंदर जा घुसे और इतनी अंदर जा घुसी कि अंदर नीम का पेड़ को भारी क्षति पहुंचाई भगवान श्री बजरंग बली के मंदिर के पुजारी को चोटे नहीं आई बाल बाल बचे मंदिर पुजारी लोगो का कहना है कि बजरंग बली ने स्वयं अपने भक्तों की रक्षा की है क्योंकि जिस नीम के पेड़ से जा टकराई है उस पेड़ के नीचे ही पुजारी सोया करता था लेकिन मौत भी क्या बिगाड़ेगा जिसका रक्षक स्वयं बजरंग बली ने किया है
टेलर वाहन में ओवर लोड गिट्टी था जिससे वाहन को ड्राइवर सम्हाल नहीं सका और गाड़ी अंदर जा घुसी
हादसे के बाद मौके पर लगा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
भीषण दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर चक्काजाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई। सूचना मिलने पर चांपा थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात सुचारु कराया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।