Uncategorized

गुंडा-बदमाशों पर चांपा पुलिस की सख्ती, थाने में तलब कर दी कड़ी चेतावनी


जांजगीर चांपा जिले के थाना चांपा ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सख्त के निर्देश,और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा के नेतृत्व में चांपा पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए थाना क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है।
इसी क्रम में 7 सितंबर 2026 को चांपा थाना प्रभारी अशोक कुमार वैष्णव ने चांपा द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने में तलब किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट एवं सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे आपराधिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें तथा भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त न हों।
अपराध में संलिप्तता मिली तो नहीं बख्शे जाएंगे
चांपा पुलिस ने बदमाशों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई गुंडा-बदमाश अथवा निगरानी बदमाश आपराधिक कृत्यों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अपराध करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर
पुलिस का उद्देश्य थाना क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखना है। पुलिस द्वारा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और उन्हें कानून का पालन करने की हिदायत दी गई है।
चांपा पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने अथवा आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *