Uncategorized

सारागांव पुलिस का एक्शन मोड़ ढाबों और रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग सरहदी ढाबा सहित यारा द ढाबा, देशी तड़का, इंडियन ढाबा, NH-49 ढाबा और यश रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश

सारागांव पुलिस का एक्शन मोड: ढाबों और रेस्टोरेंट में सघन चेकिंग, शराब परोसने वालों को सख्त चेतावनी

सरहदी ढाबा सहित यारा द ढाबा, देशी तड़का, इंडियन ढाबा, NH-49 ढाबा और यश रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश

जनादेश 24न्यूज सारागांव नवपदस्थ थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे के पदभार संभालते ही सारागांव पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। क्षेत्र में अवैध शराब, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में पुलिस टीम ने सरहदी ढाबा, यारा द ढाबा, देशी तड़का ढाबा, इंडियन ढाबा, NH-49 ढाबा, यश रेस्टोरेंट सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सघन जांच की। जांच के दौरान किसी भी स्थान पर बैठाकर शराब पिलाने अथवा शराब परोसने का मामला सामने नहीं आया।
थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे ने ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को सार्वजनिक अथवा व्यावसायिक परिसर में बैठाकर शराब पिलाते या अवैध रूप से शराब परोसते पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने संचालकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की बात कही।
नशे के सौदागरों पर पुलिस की पैनी नजर
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, गांजा तस्करी तथा नशे के रूप में दवाइयों के दुरुपयोग या अवैध बिक्री करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे तत्वों की गतिविधियों की जानकारी जुटाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की लगातार सक्रियता से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति है। थाना प्रभारी कमलेश शेन्डे ने साफ संदेश दिया है कि सारागांव थाना क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर दिखा सकारात्मक संदेश
सारागांव पुलिस की इस सक्रियता से आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ने के साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच कानून का भय पैदा हुआ है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब, गांजा या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा सेवन से जुड़ी गतिविधियां दिखाई दें तो इसकी सूचना पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *