Uncategorized

नाम ऐसा होना चाहिए,जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएं – डॉ प्रेमनारायण शर्मा

नाम की महत्ता ! ग्राम कोसमंदा में श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ

नाम ऐसा होना चाहिए,जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाएं – डॉ प्रेमनारायण शर्मा

न्यूज़ जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर दूर गौरव ग्राम कोसमंदा में बेमेतरा के प्रकांड विद्वान तथा कथा वाचक परम पूज्य डॉक्टर प्रेमनारायण शर्मा जी ने सच कहा हैं कि नाम का बहुत महत्व होता हैं । माता-पिता को अपने बच्चों का नाम ऐसा रखना चाहिए , जो हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाए और हमें देवी-देवताओं की याद दिलाएं। उन्होंने चुटकी लेते हुए खचाखच भरे हुए पंडाल में श्रद्धालु भक्तों को ज्ञान देत हुए कहा इशारे ही इशारे में कहा कि आजकल के माता-पिता आधुनिकता के चलते अपने नवजात शिशु का ऐसे नाम रख देते हैं जिनका मूल अर्थ समझ में नहीं आता और इससे जीवन में अशांति फैलती हैं । जैसें कि एक महिला का नाम शांति हैं, लेकिन वह गुस्सैल हैं तो इससे घर-परिवार में शांति से अशांति फैल रही हैं।

अपने बच्चों का नाम सोच-समझकर रखना चाहिए

श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन बस स्टैंड चौक पर स्थित रामाधार और श्रीमति रतनबाई राठौर के निवास स्थान पर यह आयोजन दिनांक 19 मार्च से दिनांक 27 मार्च ,2026 तक किया जा रहा हैं । इस अवसर पर जनादेश न्यूज़ के संपादक डॉ राम खिलावन यादव  एवं शशिभूषण सोनी को आयोजक परिवार ने मंच पर आमंत्रित कर महाराज श्री के हाथों से राधे-राधे दुपट्टा, गीता ग्रंथ भेंटकर सम्मानित किया।  पूर्व सहायक प्राध्यापक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांपा के शशिभूषण सोनी ने श्रद्धेय पंडित जी का माल्यार्पण तथा मिष्ठान्न भेंटकर सम्मानित किया । इस अवसर पर आचार्य श्री ने कहा कि हमें अपने बच्चों का नामकरण बहुत सोच-समझकर रखना चाहिए ताकि उनका जीवन सुखमय और शांतिपूर्ण हो।

श्रीमद देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन के विषय में जानकारियां

आयोजन- 19 मार्च से 27 मार्च तक प्रतिदिन सायंकाल 3 बजें से दैवी कृपा तक

स्थान – बस स्टैंड चौक पर स्थित रामाधार राठौर और श्रीमति रतनबाई राठौर के निवास पर आयोजित

समय – चैत्र नवरात्रि पर्व पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *