शासकीय टी सी एल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर महाविद्यालय का छात्र एवं छात्राएं का भविष्य दिख रहा अंधकारमय

जांजगीर जिले के शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जहां छात्र एवं छात्राओं का भविष्य अंधकारमय दिख रहा है क्यों कि छात्र-छात्राओं से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां डां मनीराम बंजारे सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी द्वारा सत्र 2025-26 एक भी कक्षाएं नहीं ली गई है छात्रों द्वारा कक्षा लेने के लिए कहे जाने पर कार्यालय कार्य की बात कही जाती है और अप शब्दों का प्रयोग किया जाता है संबंधित सहायक प्राध्यापक द्वारा पूरे टाइम कार्यालय में बैठ कर समय गुजारा जाता है छात्रों को पढ़ाई न कराकर टाइमपास किया जाता है जिससे छात्र-छात्राओं की कक्षाएं नहीं लग रही है जिससे छात्र-छात्राओं का इस वर्ष का पढ़ाई एवं यह वर्ष एवं उनका भविष्य खराब हो रहा है क्योंकि जब पढ़ाई हीं नहीं होगी तो परीक्षार्थी परीक्षा कैसे पास करेंगे और इससे साफ तौर पर ही आप और हम अनुमान लगा सकते है किस प्रकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है संबंधित सहायक प्राध्यापक मुख्यालय में नहीं रहते प्रतिदिन समय से पूर्व 3:00 बजे ही महाविद्यालय से प्रस्थान कर देते हैं और इस महाविद्यालय प्रशासन आंख बंद कर बैठे हैं अगर समय रहते प्रशासन ध्यान नहीं दिया तो निश्चित ही बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा