Uncategorized

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 18/08/25

👉 पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना चांपा पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ की गई सख्त कार्रवाई

👉धारदार हथियार के साथ 02 आरोपी चढ़े चाँपा पुलिस के हत्थे

👉 आरोपियों द्वारा धारदार हथियार के साथ आने जाने वाले लोगों को हथियार लहराकर कर रहे थे भयाक्रांत

👉 दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

👉गिरफ्तार आरोपियों का नाम

1- आरोपी सत्यम दास महंत पिता मुरारी दास महंत उम्र 21 वर्ष निवासी गणेश होटल के पीछे चाँपा थाना चांपा

2- प्रमोद दास महंत पिता कार्तिक दास महंत उम्र 25 वर्ष निवासी कोरबा रोड भीखा तालाब के पास चॉपा

मामले का विवरण

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने आगामी त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं SDOP चाँपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना चाँपा से एक पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिंग पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर अलग-अलग स्थानों जिसमें रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्टेशन के पास तथा अग्रसेन चौक कोरबा रोड से 02 अलग अलग व्यक्तियों को धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया दोनों आरोपियों से धारदार हथियार ज़ब्त किया गया तथा दोनों आरोपियों के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई किया जाकर विधिवत गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

⏩ उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक नर्सिंग बर्मन, आरक्षक शंकर राजपूत, मुद्रिका दुबे, संजय साहू, विरेश सिंह का विशेष योगदान रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *