Uncategorized

फर्जी पुलिस कॉल से युवक ने गंवाई जान — एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर आरोपी का हुआ पर्दाफाश

जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित जांच में खुला राज, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश और फर्जी तरीके से खुद को पुलिस बताकर धमकाने की घटना ने एक युवक की जान ले ली। मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस की त्वरित जांच के बाद सच्चाई सामने आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, दिनांक 13 मार्च 2026 को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मृतक सनत कुमार कश्यप (25 वर्ष) पिता धनीराम कश्यप, निवासी चोरभट्टी थाना मुलमला जिला जांजगीर-चांपा, हाल मुकाम अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढी थाना उरगा द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया। वीडियो में मृतक ने आरोप लगाया था कि बलौदा थाना अंतर्गत पंतोरा चौकी के पुलिसकर्मी द्वारा उसे फोन कर गाली-गलौज करते हुए प्रताड़ित किया गया, जिसके कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

आज दिनांक 13.03.2026 को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे मृतक सनत कुमार कश्यप पिता धनीराम कश्यप उम्र 25 वर्ष निवासी चोर भट्टी थाना मुलमला जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम अशोक लीलैंड वर्कशॉप ग्राम पताढी थाना उरगा के द्वारा सुसाइड किया गया वीडियो मे मृतक ने कहा की जिला जांजगीर चाम्पा के बलोदा थाना के पंतोरा चौकी के द्वारा मृतक को फ़ोन कर उसके साथ गाली गलोच कर प्रताड़ित किया जिससे प्रताड़ित होकर आत्महत्या करना कहकर चौकी उरगा छेत्र मे आत्महत्या किया. जिसकी सुचना मिलने पर जिला जांजगीर चम्पा पुलिस द्वारा तत्काल प्रकरण मे जाँच प्रारभ किया जिसमे तथ्य सामने आया की सचिन खरे पिता मुकुंदराम खरे उम्र 30 साल निवासी ग्रेवरा बस्ती कोरबा की सग्गी बहन स्नेहा खरे उम्र 21 साल दिनांक 12.03.26 को कॉलेज जा रही हु कहकर घर से गयी जो रात्रि तक घर नहीं आने पर सचिन खरे द्वारा पता तलाश करने पर उसे ज्ञात हुआ की धीरेन्द्र पाटले जो सचिन खरे का मामा का लड़का है के साथ जाना ज्ञात होने पर सचिन खरे ने धीरेन्द्र पाटले के दोस्त सनत कश्यप पिता धनीराम उम्र 25 साल चोरभट्टी मुलमला को पुलिस बनकर अपने भाई मामा के लड़के शैलेन्द्र पाटले के फ़ोन नंबर 9669715797 से मृतक सनत कश्यप के फ़ोन नंबर 6267237268 मे कॉल कर मै पंतोरा चौकी से पुलिस वाला बोल रहा हु कहकर गाली गलोच कर थाना उपस्थित आने कहने पर डर से मृतक ने आत्महत्या किया जिस पर जांजगीर पुलिस ने आरोपी सचिन खरे को अभिरक्षा मे लेकर पुछताछ करने पर अपने जुर्म स्वीकार किया जिससे थाना बलोदा मे अपराध क्रमांक 113 /26 धारा 204 bns का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया.
आरोपी की बहन स्नेहा खरे के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना कुसमुंडा जिला कोरबा मे पंजीबद्ध है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *