नव आरक्षकों का दमदार मार्च पास्ट 88जवानों को मिला सम्मान पुलिस कमिश्नर बोले कि संवदनशील और समस्त पुलिसबल तैयार करना हमारा लक्ष्य

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 294नव आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है पुलिस कमिश्नरेट डॉक्टर संजीव शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि नव आरक्षकों को आधुनिक शहरी पुलिसिंग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन और पुलिस कमिश्नरेट डॉक्टर संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में संचालित अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण के तहत् रक्षित केंद्र रायपुर में परेड ग्राउंड में आकर्षक मार्च पास्ट एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है और इस कार्यक्रम में छत्तीसगण के 25जिलों से आए 247पुरुष और 47 महिला नव आरक्षकों सहित रायपुर जिला के 22नव नियुक्त आरक्षक शामिल हुए
11प्लाटून ने किया शानदार मार्च पास्ट
कार्यक्रम की शुरुआत नव आरक्षकों के आकर्षक मार्च पास्ट से हुई 11प्लाटूनों के शामिल 8पुरुष और 3महिला प्लाटूनों से अनुशासन समन्वय और उत्साह की उत्कृष्ट प्रदर्शन किया परेड की सटीकता और अनुशासन ने उपस्थित अधिकारियों और अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया
शहरी पुलिसिंग की चुनौतियों से निपटने की दी गई ट्रेनिंग
पुलिस कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि अर्बन पुलिसिंग प्रशिक्षण का उद्देश्य नव आरक्षकों को कानून व्यवस्था , जन सुरक्षा ,अपराध नियंत्रण और व्यावहारिक पुलिसिंग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है और प्रशिक्षण के दौरान उन्हें सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान दोनों ही प्रकार के प्रशिक्षण दिया गया जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता ,त्वरित निर्णय लेने की योग्यता और जनसंपर्क कौशल का विकास हो सके
प्रशिक्षण में भारतीय न्याय संहिता ,भारतीय नागरिक सुरक्षा ,संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम थाना कार्य प्रणाली ,यातायात प्रबंधन ,सड़क सुरक्षा ,भीड़ नियंत्रण,धरना प्रदर्शन, और सुरक्षा ड्यूटी ,जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई
वही आउटडोर प्रशिक्षण में पी टी,परेड ,योग ,बलवाड्रिल वी आई पी सुरक्षा ,आपदा प्रबंधन ,और फील्ड अभ्यास भी शामिल रहे
88 आरक्षकों को मिला प्रशस्ति पत्र
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 88 नव आरक्षकों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया है
पुलिस कमिश्नर ने विश्वास जताया है कि यह प्रशिक्षण नव आरक्षकों को भविष्य में पुलिसिंग के दायित्वों के निर्वहन में अधिक दक्ष ,संवेदनशील ,और जिम्मेदार बनाएगा
कार्यक्रम में अधिकारी रहे मौजूद
समारोह में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले ,पुलिस उपायुक्त पश्चिम संदीप पटेल ,अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल डॉक्टर अर्चना झा ,आकाश मरकाम ,दौलतराम पोरते,,सहायक पुलिस आयुक्त सतीश ठाकुर ,निलेश द्विवेदी ,तथा रक्षित निरीक्षक अनीश सारथी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे l