दिन रविवार दिनांक 4.7.26 को हनुमान धारा में मिला था अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है और अज्ञात व्यक्ति का अभी भी पहचान नहीं हो सकी और न मौत का कारण का हुआ खुलासा




जनादेश 24न्यूज चांपा थाना क्षेत्र के हनुमान धारा में 4.7.26दिन रविवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी । प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के कारण हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। लेकिन अभी तक इनका मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका और नहीं व्यक्ति की पहचान भी नहीं हो सकी
जानकारी के अनुसार हनुमान धारा क्षेत्र में सबसे पहले वन विभाग के एक बीट गार्ड की नजर पानी में पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद उसने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद चांपा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।
मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसके शरीर पर काले रंग के कपड़े, कमर में भूरे रंग की बेल्ट तथा गले में दुपट्टा जैसा कपड़ा मिला है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए हत्या के बाद शव को पानी में फेंके जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चांपा के शासकीय बीडीएम अस्पताल भेज दिया गया था । मामले की जांच जारी है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एक अज्ञात व्यक्ति का शव हनुमान धारा (वन विभाग की डबरी) चांपा के पास चम्पा पुलिस को मिला हुआ है। चांपा पुलिस द्वारा मर्ग पंचनामा एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।
यदि किसी व्यक्ति को, मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान के बारे में जानकारी हो, तो कृपया थाना प्रभारी चांपा से मोबाइल नंबर 79874-60292 पर या पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर 94791-93199 में संपर्क किया जा सकता है।