Uncategorized

क्या तीसरा विकल्प बन रही कॉकरोच जनता पार्टी? सोशल मीडिया में समर्थन के महज 6 ही दिन में बीजेपी – कॉंग्रेस को पछाड़ा

क्या तीसरा विकल्प बन रही कॉकरोच जनता पार्टी? सोशल मीडिया में समर्थन के महज 6 ही दिन में बीजेपी – कॉंग्रेस को पछाड़ामहिला पत्रकार कुमारी खुशबू पटेल की विशेष रिपोर्ट
भारत में इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक एक नए नाम की गूंज सुनाई दे रही है ‘कॉकरोच जनता पार्टी। यह सिलसिला मई 2026 के मध्य में महज़ एक इंटरनेट मज़ाक और मीम के रूप में शुरू हुआ था, वह देखते ही देखते देश के युवाओं का एक बड़ा डिजिटल आंदोलन बन चुका है। इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स 13.5 मिलियन पार कर चुके हैं और ऑनलाइन फॉर्म के ज़रिए 3.5 लाख से अधिक युवाओं ने इसकी सदस्यता ले ली है।

कॉकरोच जनता पार्टी की नींव 16 मई को आम आदमी पार्टी के पूर्व सोशल मीडिया रणनीतिकार और बोस्टन यूनिवर्सिटी के छात्र अभिजीत दिपके द्वारा रखी गई। इसकी स्थापना के पीछे एक बेहद विवादित और चर्चित बयान था।
15 मई को सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कथित तौर पर एक टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने रोजगार न मिलने पर पत्रकारिता, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविज्म में आने वाले कुछ युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘समाज के परजीवियों’ से कर दी। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया और वे सिर्फ फर्जी डिग्री वालों की बात कर रहे थे, लेकिन तब तक तीर कमान से छूट चुका था।

देश के बेरोजगार युवाओं ने इस ‘कॉकरोच’ शब्द को अपमान के बजाय अपने प्रतिरोध का प्रतीक बना लिया। अभिजीत दिपके ने इंटरनेट पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के गठन की घोषणा की और युवाओं से कहा “यदि व्यवस्था हमें कॉकरोच समझती है, तो आइए हम सब कॉकरोच एक साथ आते हैं।”

कॉकरोच जनता पार्टी का नाम ही उसका सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश है। कॉकरोच ऐसा जीव माना जाता है जो कठिन परिस्थितियों में भी जीवित रहता है। पार्टी ने इसी प्रतीक को बेरोजगार, संघर्षरत और सिस्टम से निराश युवाओं से जोड़ने की कोशिश की है। पार्टी खुद को “युवाओं की आवाज” बताती है और “सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी” जैसे व्यंग्यात्मक नारों का इस्तेमाल करती है।

पार्टी की विचारधारा और अनूठा ‘मैनिफेस्टो’
पार्टी का आधिकारिक स्लोगन है, आलसी और बेरोजगारों की आवाज़। इसके बायो में लिखा है। सेकुलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेसी, लेजी

पार्टी ने सदस्यता के लिए जो योग्यताएं तय की हैं, वे पूरी तरह व्यंग्यात्मक हैं लेकिन आज की ‘जेन-जी’ पीढ़ी की हकीकत को दर्शाती हैं:

बेरोजगार होना: चाहे मजबूरी से हों, स्वेच्छा से या सिद्धांतों के कारण।
आलसी होना: जिसका तात्पर्य केवल शारीरिक श्रम से है, मानसिक से नहीं।
लगातार ऑनलाइन रहना: प्रतिदिन कम से कम 11 घंटे इंटरनेट पर बिताना बाथरूम ब्रेक सहित।
पेशेवर तरीके से भड़ास निकालना: व्यवस्था की कमियों पर तीखा और तार्किक प्रहार करने की क्षमता।
पॉइंट गंभीर एजेंडा
भले ही पार्टी का लहजा मजाकिया हो, लेकिन इसका 5 सूत्रीय घोषणापत्र बेहद गंभीर और व्यवस्था पर चोट करने वाला है:

न्यायपालिका पर अंकुश: किसी भी सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश को रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा सीट या कोई सरकारी इनाम नहीं दिया जाएगा। दलबदलू नेताओं पर बैन: पार्टी बदलने वाले किसी भी विधायक या सांसद पर 20 साल के लिए चुनाव लड़ने और सार्वजनिक पद संभालने पर रोक। संसद में महिलाओं को 50% आरक्षण: बिना सीटों की संख्या बढ़ाए, कैबिनेट और संसद में आधी आबादी की सीधी भागीदारी। पारदर्शिता और जवाबदेही पार्टी पूरी तरह से आरटीआई के दायरे में होगी और कोई भी गुप्त डोनेशन जैसे इलेक्टोरल बॉन्ड या पीएम केयर्स जैसा फंड स्वीकार नहीं करेगी।
छात्रों के हक में आवाज: नीट और सीबीएसई जैसी परीक्षाओं में होने वाले घपलों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और री-चेकिंग फीस को पूरी तरह खत्म करना।
जनता और विपक्ष का मिल रहा भारी ‘सपोर्ट’
कॉकरोच जनता पार्टी को मिल रहा समर्थन इस बात का सबूत है कि यह केवल एक मीम पेज नहीं है। इसके सपोर्ट को तीन स्तरों पर देखा जा सकता है। देश का पढ़ा-लिखा युवा वर्ग, जो पेपर लीक, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, उसने इस मंच को हाथों-हाथ लिया। यमुना नदी के किनारे युवाओं की एक टोली ने ‘कॉकरोच’ की तरह कपड़े पहनकर स्वच्छता अभियान चलाया और यह संदेश दिया कि जिसे आप कॉकरोच समझ रहे हैं, वह समाज की गंदगी साफ करने का दम रखता है। स्मार्टफोन को इस पार्टी ने अपना अनौपचारिक प्रतीक चिन्ह बनाया है।

मुख्यधारा के राजनेताओं का समर्थन
पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए विपक्ष के बड़े नेताओं ने इसे लपक लिया है। राजनीति गलियारों में चर्चा है कि तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने सोशल मीडिया पर इस पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई। हाल ही में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश चुनावों के संदर्भ में एक छोटा लेकिन बेहद गहरा ट्वीट किया“बीजेपी बनाम सीजेपी। विपक्ष इस डिजिटल लहर के सहारे युवाओं के बेरोजगारी के मुद्दे को धार दे रहा है।

ऐसी भी जानकारी मिल रही है कि मशहूर हस्तियों का जुड़ावअनुराग कश्यप, कोंकणा सेन शर्मा और ईशा गुप्ता जैसी बॉलीवुड व कला जगत की हस्तियों ने भी इस आंदोलन को सोशल मीडिया पर फॉलो और सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

कॉकरोच जनता पार्टी का भविष्य: विस्तृत विश्लेषण
इस पार्टी का भविष्य क्या होगा? क्या यह सिर्फ एक अस्थायी इंटरनेट ट्रेंड है या भारत की राजनीति में ‘आम आदमी पार्टी’ की तरह कोई नया विकल्प बनकर उभरेगी? इसके भविष्य को लेकर तीन मुख्य संभावनाएं दिखती हैं, जिसमे डिजिटल प्रेशर ग्रुप के रूप में सीजेपी का सबसे मजबूत भविष्य एक पॉलिटिकल प्रेशर ग्रुप के रूप में है। यह मुख्यधारा की पार्टियों की तरह रैलियां नहीं करेगी, बल्कि डिजिटल स्पेस में इतनी मजबूत हो जाएगी कि सरकार को युवाओं से जुड़े फैसलों जैसे परीक्षा सुधार या रोजगार नीतियों पर इसकी बात माननी पड़ेगी। अमेरिका और यूरोप में भी ऐसे कई इंटरनेट ग्रुप्स हैं जो चुनाव की दिशा बदल देते हैं। चुनावी राजनीति में सीधी एंट्री
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजेपी के समर्थक बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अपना पहला उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहे हैं। यदि यह मजाक जमीन पर उतरकर वोट में बदलता है, तो यह भारत के इतिहास का पहला ऐसा चुनाव होगा जहां कोई व्यंग्यात्मक आंदोलन सीधे चुनावी मैदान में बीजेपी या अन्य क्षेत्रीय दलों को चुनौती देगा। मुख्यधारा के विपक्ष का हिस्सा बनना, चूंकि पार्टी का रुख मौजूदा सत्ता विरोधी है, भविष्य में यह संभव है कि सीजेपी सीधे तौर पर चुनाव न लड़कर इंडिया गठबंधन या समाजवादी पार्टी/टीएमसी जैसी पार्टियों के लिए युवाओं के वोट बैंक को लामबंद करने का एक बड़ा जरिया बन जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *