प्रेरणा दिवस ! स्मृति शेष कैलाशचंद्र अग्रवाल के जन्मदिवस पर कार्यक्रम


जीवनपर्यंत स्मरण किए जाते रहेंगे कैलास अग्रवाल-हरिहर तिवारी


न्यूज़ जांजगीर-चांपा । साहित्यिक संस्था अक्षर साहित्य परिषद एवं निराला साहित्य मंडल चापा के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 01 जनवरी ,2026 सायंकाल 4 बजें से 07 बजें तक कैलास चंद्र अग्रवाल के प्राकट्य दिवस मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वयोवृद्ध तथा पूर्व प्राचार्य पंडित हरिहर प्रसाद तिवारी थे । उन्होंने कहा कि कैलाशचंद्र जी कर्मयोगी व्यक्ति थे। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते भी सभी में सफल रहे। वे जीवनपर्यंत स्मरण किए जाते रहेंगे । इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न राजनैतिक दलों के जन-प्रतिनिधि , पत्रकार बंधु, लायंस क्लब, उद्योग जगत, व्यापारी आमंत्रित लोगों के अतिरिक्त साहित्य प्रेमियों ने समारोह में हिस्सा लिया । इस अवसर पर भजन संध्या और स्मरणांजली समारोह में बारी-बारी से पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी ।


अग्रवाल जी के यादों उत्साहपूर्वक अंदाज में स्मरण
पुराने कालेज रोड स्थित कैलास सा मिल में आयोजित समारोह में स्मृति शेष कैलाशचंद्र अग्रवाल जी के यादों को उत्साहपूर्ण अंदाज में मनाया गया । साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था अक्षर साहित्य परिषद और निराला साहित्य मंडल के द्वारा नूतन वर्ष की संध्याकाल दिनांक 01 जनवरी, 2026 दिन गुरुवार को कैलास-सा मिल चांपा के प्रांगण में आयोजित इस भव्य समारोह में अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित , लायंस क्लब इंटरनेशनल के आजीवन सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के रूप में विख्यात कैलाशचंद्र अग्रवाल की स्मृतियों को याद करते हुए प्रेरणा दायक श्रद्धांजलि अर्पित की गई । समारोह में जनादेश न्यूज़ की ओर से डॉ राम खिलावन यादव और मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सोनी, पिताम्बर अग्रवाल, नरेंद्र शर्मा, दीपक गुप्ता,अमर महंत,राज अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल,कौशल अग्रवाल,कैलास कसेर,श्रीमति मंजू अग्रवाल, कविता थवाईत, संजू महंत, जिला शिक्षा अधिकारी सक्ती डॉ श्रीमति कुमुदिनी द्विवेदी,सरोजनी सोनी सहित अन्य लोग विशेष रूप से सहभागी बने ।


समारोह में शामिल अतिथियों ने प्रेरणा मिश्रित श्रद्धांजलि दी।
समारोह में अक्षर साहित्य परिषद के संरक्षक डॉक्टर रमाकांत सोनी,निराला साहित्य मंडल के संरक्षक व पूर्व प्राचार्य हरिहर प्रसाद तिवारी,डीबी वैंचर्स के डायरेक्टर धीरेन्द्र बाजपेयी, ब्लांक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील कुमार साधवानी, पूर्व पार्षद तथा प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता, भाजपा नेता चूड़ामणि राठौर, निराला साहित्य मंडल के प्रधान सचिव डॉक्टर रविन्द्र कुमार द्विवेदी, डॉक्टर रामखिलावन यादव संपादक जनादेश 24न्यूज, राजेश कुमार सोनी, उपाध्यक्ष शशिभूषण सोनी, महादेवी महिला साहित्य समिति अध्यक्ष श्रीमति सुशीला देवी सोनी, कांग्रेस सेवादल के सुधीर कुमार बाजपेयी, राजेश कुमार अग्रवाल सहित कई वक्ताओं ने कैलाशचंद्र अग्रवाल जी के जीवन और कार्यों को स्मरण करते हुए प्रेरणामिश्रित श्रद्धांजलि दी ।
अग्रवाल जी सदैव स्मृतियों में बसे रहेंगे
इसके पूर्व कैलाशचंद्र अग्रवाल जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी सामाजिक , धार्मिक और साहित्यिक योगदान को प्रेरणादायक लहजे में स्मरण किया गया । प्रिंट मीडिया से जुड़े हुए तथा पूर्व प्राध्यापक शशिभूषण सोनी ने कहा कि पूज्यनीय कैलाशचंद्र अग्रवाल बाबूजी एक ऐसे महान व्यक्तित्व थे जिन्होंने सामाजिक, धार्मिक , राजनैतिक , साहित्यिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी अनोखी छाप छोड़ी हैं । उनके द्वारा दिए गए योगदान सदैव स्मृतियों में रहेंगे और प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे । उनकी स्मृतियाँ हमेशा प्रेरणादायक रहेगा । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ रमाकांत सोनी तथा आभार राजेश कुमार अग्रवाल ने दिया।