Uncategorized

रक्षा बंधन की महापर्व पर सारागांव थाना पुलिस की अभिनव पहल निःशुल्क ”एक हेलमेट भाई के नाम

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत मोटर सायकल चालकों को ”ऑपरेशन उपहार” के तहत निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया सारागांव थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में किया गया वितरण ,,

सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 70% मौतें दोपहिया वाहन चालकों की होती है जिनमें से यदि उनके द्वारा हेलमेट का उपयोग किया जाता तो लगभग 35-40% लोगों का जीवन बचाया जा सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा हेलमेट वितरण किया गया*

  • सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मानव जीवन की संभावित क्षति के बचाव को दृष्टिगत रखते हुए जिले में अलग अलग जगहों पर हेलमेट का वितरण किया इस ऑपरेशन का उद्देश्य परस्पर एक दूसरे को हेलमेट का उपहार देकर उसके जीवनभर की उपयोगी चीज़ को देना है…. जैसा कि किसी के जन्मदिन, विवाह, एनिवर्सरी, सामाजिक कार्यक्रम आदि अवसरो पर ऐसे उपहार दिए जाए तो जन जागरुकता की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम होगा.. परस्पर हेलमेट पहनने को प्रेरित कर यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करना इस अभियान का उद्देश्य है..

⏩ जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए, उचित बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में ”आपरेशन उपहार” का शुभारंभ किया किया है, जिसके तहत सावन कुमार सारथी के नेतृत्व में सारागांव पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.08.2025 को अपने थाना चौकी क्षेत्रांतर्गत चोरिया मोड़ पचोरी चौक निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया। हेलमेट पहनने की आदत न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि यह हमारी और हमारे परिवार की सुरक्षा की पहली ढाल है। आप सभी का यह प्रयास न केवल लोगों को जागरूक करेगा, बल्कि उन्हें प्रेरित भी करेगा कि जीवन की कीमत किसी जुर्माने से नहीं, जिम्मेदारी से समझी जाती है।

कार्यक्रम का उद्देश्य: हेलमेट पहनकर मोटर सायकल चलाने के लिए जागरूक करना, सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करना, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देना और लोगों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करना।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और नाबालिग बच्चों को वाहन न देने की अपील।

जान-माल की सुरक्षा पर बल:

यातायात नियमों का पालन न करने से होने वाले जान- माल की हानि पर प्रकाश डालना, सुरक्षित वाहन चलाने की महत्ता को समझना।

यातायात पुलिस की अपील:

  • हमेशा यातायात नियमों का पालन करें।
  • वाहन के सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें।
  • बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाएं।
  • नशे की स्थिति में वाहन चलाने से बचें।
  • नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से परहेज करें।
    इस निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यकम में आने जाने वाले वाहन चालकों ने खूब लाभ उठाया और संकल्प भी लिया कि अब हम बिना हेलमेट पहने हुए वाहन नहीं चलाएंगे
    जो लोग हेलमेट पहने हुए वाहन चला रहे थे उन्हें थाना प्रभारी सावन कुमार सारथी जी के द्वारा उत्साह वर्धन बढ़ाने हेतु गुलाब फूल का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया है और कहा कि इसी तरह से आप लोग हमेशा हेलमेट पहन कर अपने वाहन का उपयोग करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *