Uncategorized

पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा जिले के पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के अभ्यार्थियों को अगामी लिखित परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दियें

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़

  • पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा जिले के पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के अभ्यार्थियों को अगामी लिखित परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दियें
  • अभ्यर्थियों के मार्ग दर्शन के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप भी उपस्थित रहे जिसके द्वारा लिखित परीक्षा के लिए व्यापम में ऑनलाईन फॉर्म भरने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया
  • अभ्यर्थी व्यापमके वेब साईट vyapamcg.cgstate.gov.in में पुलिस आरक्षक भर्ती लिखित परीक्षा का फॉर्म ऑनलाईन भर सकते हैं

⏩ पुलिस आरक्षक भर्ती लिखित परीक्षा 2025 के शारिरिक मापदण्ड में सफल होने वाले अभ्यथियों का व्यापम द्वारा लिखित परीक्षा दिनांक 14.09.25 दिन रविवार को लिया जावेगा जिसके लिए व्यापम बेब साईट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन पत्र सबमिट करने की प्रारंभिक तिथि दिनांक 05.08.2025 को प्रारंभ किया जा चुका है।
उक्त वेबसाईट पर जाकर अभ्यर्थी को अपना लिखित परीक्षा के लिए फॉर्म भरना है, ऑनलाईन लिखित परीक्षा फॉर्म भरने का अंतिम तिथि दिनांक 27.08.2025 को शाम 05.00 बजे तक है, एवं व्यापम द्वारा प्रवेश पत्र की जारी करने की तिथि दिनांक 08.09.2025 को निर्धारित की गई है,

जिले के पुलिस आरक्षक भर्ती लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थियों को सुविधा को ध्यान में रखते हुए आज दिनांक 12.08.2025 को पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला पुलिस कार्यालय जांजगीर में शारिरिक मापदण्ड में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से मुलाकात कर व्यापम कीवेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाना है एवं लिखित परीक्षा का फॉर्म कैसे भरा जाना है ,के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *