Uncategorized

भाजपा सरकार ने बदला फैसला, होली पर शराब दुकानें रहेंगी बंद आवाज रंग लाई जनादेश 24न्यूज समाचार का हुआ असर

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अजीबो गरीब नियम निकाला था कि होली में भी शराब दुकान खुला रहेगा इससे लोगों में काफी विरोध देखने को मिला था और जनता के इस रवैया से जनादेश 24न्यूज समाचार में जनता के इस विरोधाभास समाचार को जनता के हित में समाचार को प्रकाशित किया और इस तरह इस समाचार से प्रभावित हो कर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेन्द्र गुप्ता ने साय सरकार को आड़े हाथ लेते हुए  होली के पावन पर्व पर शराब दुकानें खोलने के फैसले का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने होली के दिन शराब दुकान बंद करने की मांग की थी जिस पर भाजपा सरकार ने यू टर्न लिया है भाजपा सरकार का अजीबो गरीब फैसला था होली के दिन जहां सभी व्यापारिक दुकान बंद रहती और सिर्फ शराब दुकान खूलती
विभिन्न समाचार पत्रों और वेब पोर्टलों में खबर प्रकाशित होने के बाद राज्य सरकार ने अपना निर्णय बदलते हुए होली के दिन शराब दुकानें बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है।
इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह जनभावना और सामाजिक दबाव की जीत है। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का त्योहार है, ऐसे में शराब दुकानें खुली रखने का निर्णय सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से उचित नहीं था। समाचार माध्यमों द्वारा मुद्दे को प्रमुखता से उठाने और आम जनता की भावना सामने आने के बाद सरकार को अपना फैसला बदलना पड़ा।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है और जब संगठित रूप से सामाजिक सरोकार से जुड़ा मुद्दा उठाया जाता है तो सरकार को निर्णय पर पुनर्विचार करना ही पड़ता है। होली को ड्राई डे घोषित किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने इसे समाज की सकारात्मक सोच और जागरूकता की जीत बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *