गौरव ग्राम कमरीद में ‘भोजली महोत्सव’ आज 10 अगस्त को बड़ी धूमधाम से कर्मा नृत्य की धून में मनाया गया



जांजगीर-चाम्पा जिले के गौरव ग्राम कमरीद में दिन रविवार दिनांक 10 अगस्त 2025 को 4बजे ‘भोजली महोत्सव’ का आयोजन किया गया था l भोजली महोत्सव का शुभारम्भ ग्राम पंचायत कमरीद के सरपंच प्रीति राजकुमार धीरही के द्वारा किया गया इस दौरान भोजली दाई की ग्राम बैगा के द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूजा की गई यहां भोजली महोत्सव में प्रथम ईनाम 2000द्वितीय ईनाम 1700रुपए तृतीय ईनाम 1500 रखा गया था लेकिन सभी के भोजली दाई इतनी सुंदर मनमोहक था कि किसी एक को प्रथम स्थान या द्वितीय स्थान पर रख पाते इस इस लिए आए हुए सभी को अच्छे तरीके से सजाया गया था उन सभी को 500सौ रुपए ग्राम पंचायत कमरीद के सरपंच द्वारा वितरण का निर्णय लिया और सभी भोजली प्रतिभागियों को ईनाम वितरण किया गया l ईनाम वितरण पश्चात कर्मा नृत्य नृत्यांगनाओं के साथ बाजे गाजे- एवं कर्मा नृत्य के धुन में झूमते हुए सभी ग्राम वासी माता बहनों ने पूजा अर्चना के साथ भोजली दाई को विसर्जन किया गया है और विसर्जन के ग्राम कमरीद में सभी देवी देवताओं को भोजली देकर आशीर्वाद लिया और अपनों से बड़े भैया चाचा दादा दादी से भी आशीर्वाद लेते रहे अपने सभी मित्रो को भोजली देकर गले मिले और सभी की सुख समृद्धि की कामना ग्राम कमरीद के देवी देवताओं से करते रहे