Uncategorized

थाना सारागाव क्षेत्र के ग्राम चोरिया के बाजार में नए कानून एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का विशेष जनजागरूक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति जांजगीर चांपा पुलिस दिनांक 27.06.26 की जनजागरुक  कार्यक्रम

  • थाना सारागाव क्षेत्र के ग्राम चोरिया के बाजार में नए कानून एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का विशेष जनजागरूक कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में जनजागरूकता अभियान के तहत सीएसपी जांजगीर श्रीमती योगिताबाली खापर्डे द्वारा थाना सारागांव क्षेत्र के ग्राम चोरिया में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    कार्यक्रम के दौरान बाजार में उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित नए आपराधिक कानूनों की महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं सहज भाषा में प्रदान की गईं।

आमजन को बताया गया कि नए कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाना है। साथ ही नागरिकों से कानूनों का पालन करने एवं किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत भी लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भागीदारी करने का आह्वान किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *