अपराधियों पर चांपा पुलिस का शिकंजा, 2022 से फरार स्थायी वारंटी ओमप्रकाश रात्रे उर्फ भोला गिरफ्तार अब तक 38स्थाई वारंटीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपराधियों पर चांपा पुलिस का शिकंजा, 2022 से फरार स्थायी वारंटी ओमप्रकाश रात्रे उर्फ भोला गिरफ्तार अब तक 38स्थाई वारंटीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे की सक्रियता से मिली सफलता, अब तक 38 स्थायी वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनादेश 24न्यूज चांपा।
अपराधियों और कानून को चुनौती देकर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ चांपा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे की सक्रियता और पुलिस टीम की लगातार कार्रवाई से वर्ष 2022 से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश रात्रे उर्फ भोला रात्रे (उम्र 22 वर्ष), पिता खोलबहरा रात्रे, निवासी सिवनी वार्ड क्रमांक 13, कोरवा पारा, मोची मोहल्ला के रूप में हुई है। आरोपी आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के प्रकरण में वर्ष 2022 से स्थायी वारंटी था। लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे आरोपी को आखिरकार चांपा पुलिस ने पकड़ लिया।
38 स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी, पुलिस की लगातार कार्रवाई
थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे से प्राप्त जानकारी के अनुसार चांपा पुलिस द्वारा अब तक कुल 38 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। यह कार्रवाई फरार आरोपियों और वारंटियों के विरुद्ध पुलिस की निरंतर सक्रियता को दर्शाती है। पुलिस की इस मुहिम से कानून से बचकर घूम रहे आरोपियों पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ा है।
अपराधियों को स्पष्ट संदेश – कानून से बचना आसान नहीं
थाना प्रभारी कमलेश कुमार शेन्डे ने स्पष्ट किया है कि फरार स्थायी वारंटियों और अपराध में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखना और अपराधियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करना पुलिस की प्राथमिकता है।
चांपा पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि कानून की पकड़ से लंबे समय तक बच पाना आसान नहीं है। अपराध करके फरार होने वालों के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।