फर्जी ऋण पुस्तीका तैयार कराकर जमीन रजिस्ट्री करने का झासा देकर नगदी रकम लेकर धोखाधड़ी करने वालो का सहयोगी आरोपी गिरफ्तार
फर्जी ऋण पुस्तीका तैयार कराकर जमीन रजिस्ट्री करने का झासा देकर नगदी रकम लेकर धोखाधड़ी करने वालो का सहयोगी आरोपी गिरफ्तार

थाना चांपा पुलिस की कार्यवाही
प्रकरण के आरोपी के विरूध्द धारा 419,420,467,468,471,120(बी),201,34 भादवि के तहत की गई कार्यवाही
आरोपी को जगदल्ला चांपा से किया गया गिरफ्तार
प्रार्थी दिनांक 23.08.23 को प्रार्थी भीषम राठौर पिता स्व‘ कनीराम राठौर उम्र 57 साल साकिन कैलाश नगर रेल्वे कालोनी चांपा थाना उप० आकर लिखित आवेदन पर की वर्ष 2020 में आरोपी संतोष देवांगन ,योगेश यादव द्वारा फर्जी व्यक्ति नाथुराम व दर्शन बनकर षड़यत्र पूर्वक मृत व्यक्ति की फर्जी ऋण पुस्तीका तैयार कराकर जमीन रजिस्ट्री का झासा देकर नगदी रकम लेकर धोखाधड़ी करना पाये जाने पर अपराध धारा सदर कायम कर विवेचना में लिया गया है विवेचना दौरान अपराध धारा 201 भादवि जोडा गया है आरोपीगण 01. योगेश यादव पिता स्व ‘खम्मन प्रसाद यादव उम्र 39 वर्ष सा० वार्ड क. 26 जगदल्ला चांपा थाना चांपा 02. संतोष कुमार देवांगन पिता जीवन लाल देवांगन उम्र 45 वर्ष सा० रानीरोड हनुमान चैक चापा थाना चापा जिला जांजगीर चांपा (छ०ग०) को गिर० कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था जो वर्तमान मंे जमानत पर हैं, प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की पता तलाश के दौरान जिला कोरबा के ग्राम तुमान निवासी आशीष चन्द्रा पिता नेहरू लाल चंद्रा उम्र 33 वर्ष साकिन ग्राम तुमान वार्ड नं 16 थाना उरगा जिला कोरबा (छ.ग.) को दिनांक 21.08.2026 के 15ः45 बजे गिरफ्तार कर और गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर परिजन को गिरफ्तारी की सूचना दी गयी है जिसका माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा है। प्रकरण में 193(4) के तहत मान0 न्यायालय के समक्ष चालान पेश किया जा चुका है। दौरान पता तलाश फरार आरोपी के आज दिनांक 21.11.2026 को मामले के फरार आरोपी ओम प्रकाश यादव का घर में होने की सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ के साथ घेरांबदी कर हिरासत में लेकर आरोपी ओम प्रकाश यादव को घटना के संबंध में पुछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया है जिसमें अपने मेमोरण्डम कथन में आरोपी ओम प्रकाश यादव पिता स्व. खम्हन प्रसाद यादव उम्र 43 वर्ष साकिन जगदल्ला गोंड मोहल्ला चांपा थाना चांपा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) ने अपराध कारित करना स्वीकार करने से आरोपी का कृत्य धारा सदर का घटित करना पाया जाने से आज दिनांक 21.11.2026 के 16ः45 बजे को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया हैं।
उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेन्डे, सउनि बी.पी. खाण्डेकर, प्र0आर0 510 नरसिंह बर्मन, आर. 88 गौरीशंकर राय, आर. 87 प्रकाश द्विवेदी एवं थाना स्टाफ चाम्पा का सराहनीय योगदान रहा।