चांपा के राजा श्री कुंवर जी को मिला बीदर कार्यक्रम का स्नेहिल निमंत्रण देने पहुंचेग्राम पंचायत कोसमंदा के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने पहुंचकर दिया आमंत्रण

जनादेश 24न्यूज ग्राम पंचायत कोसमंदा में आयोजित होने वाले बीदर कार्यक्रम 10.9.26 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत कोसमंदा के सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने चांपा के राजा श्री कुंवर जी से सौजन्य मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
पंचायत प्रतिनिधियों ने श्री कुंवर जी को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आयोजन में उनकी गरिमामयी उपस्थिति का आग्रह किया। इस दौरान सामाजिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण अंचल में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि बीदर कार्यक्रम ग्रामवासियों के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएगी।
इस अवसर पर सरपंच सहित पंचायत के प्रतिनिधियों ने श्री कुंवर जी को कार्यक्रम में पधारने का आग्रह करते हुए आत्मीय निमंत्रण प्रदान किया।