Uncategorized

रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु बीज भंडारण एवं पंजीयन प्रारंभ

जांजगीर-चांपा 12 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा में रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम के लिए जिला जांजगीर-चांपा एवं जिला सक्ती के सभी विकासखण्डों में किसानों की मांग अनुसार गेहूँ, रागी, चना, मटर, मसूर, मूंग, उड़द, तिवड़ा, सरसों, अलसी एवं मूंगफली जैसी फसलों की उन्नत किस्मों का बीज भंडारण किया जा रहा है। उप प्रबंधक/बीज प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड, बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा ने बताया कि इच्छुक कृषक संबंधित विकासखण्डों के माध्यम से अथवा सीधे बीज निगम, खोखसा से संपर्क कर रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम हेतु पंजीयन करा सकते हैं। किसान नगद भुगतान कर भी बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा से बीज प्राप्त कर सकते हैं। कृषकों को बीज प्रक्रिया केन्द्र खोखसा में रबी 2025-26 बीज उत्पादन कार्यक्रम में पंजीयन हेतु पासपोर्ट साईज नवीन कलर फोटो, ऋण-पुस्तिका, बी-1 एवं खसरा की नकल संबंधित पटवारी से सत्यापित कराकर एवं आधार कार्ड, पैन कार्ड तथा बैंक पास बुक की छायाप्रति के साथ पंजीयन के समय कृषक को स्वयं उपस्थित होकर पंजीयन कार्यवाही कराकर साथ में बीज ले जा सकते है। पंजीयन बी1 में लम्बरदार कृषक के नाम से ही पंजीयन किया जावेगा तथा हिस्सेदार से लम्बरदार को सहमति पत्र लाना अनिवार्य होगा। ताकि बीज उपार्जन के समय कोई परेशानी न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *