जनादेश 24न्यूज खबर का असर: कोसमन्दा धान उपार्जन केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर छबिलाल मनंनेवार निलंबित

जनादेश 24न्यूज खबर का असर: कोसमन्दा धान उपार्जन केंद्र के कम्प्यूटर ऑपरेटर छबिलाल मनंनेवार निलंबित
जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमन्दा (चाम्पा) के धान खरीद केंद्र में लगा था भारी अनियमितता का आरोप की
धान खरीदी में अनियमितता और पैसे की मांग की शिकायत पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए धान उपार्जन केंद्र क्रमांक 1040 कोसमन्दा के कम्प्यूटर ऑपरेटर छबि मन्नेवार को निलंबित कर दिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता हेमंत राठौर ने दिनांक 15 दिसंबर 2025 को कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि धान उपार्जन केंद्र के अध्यक्ष एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर द्वारा निर्धारित 40.5 किलोग्राम के स्थान पर 41.5 किलोग्राम धान लाने तथा टोकन काटने के एवज में अवैध रूप से पैसे की मांग की जा रही थी।
मामले की जांच के लिए जांच अधिकारी जे.के. टंडन बलौदा को नियुक्त किया गया, जिन्होंने 19 दिसंबर 2025 को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर छबि मन्नेवार द्वारा 27 दिसंबर 2025 को अपना स्पष्टीकरण दिया गया।
जांच प्रतिवेदन एवं प्रस्तुत स्पष्टीकरण को ग्राह्य योग्य नहीं पाए जाने पर उपयुक्त सहकारिता अधिकारी, जांजगीर-चाम्पा द्वारा छबि मन्नेवार को धान खरीदी कार्य से पृथक (निलंबित) कर दिया गया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई से धान उपार्जन केंद्रों में पारदर्शिता बनाए रखने का संदेश गया है।और आगे भी इस तरह की लापरवाही एवं अवैध वसुली की शिकायत प्राप्त होने पर आगे भी कार्यवाही की जाएगी