श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ चतुर्थ दिवस गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन,वामन अवतार, श्रीराम कथा और श्रीकृष्ण जन्मोंत्सव मनाया गया


जांजगीर चांपा जिले के कोरबा रोड में सज्जन अग्रवाल जी यहां हो रहा भागवत कथा आयोजन
*संसार में जब-जब पाप बढ़ता हैं , तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में पापियों का नाश करने के लिए अवतरित होते और अपने भक्तों की रक्षा जरूर करते है
जब-जब संसार में पाप बढ़ते हैं तब-तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेकर पापियों का नाश करते हैं । भगवान के अवतार का उद्देश्य पापियों का नाश करना और धर्म की रक्षा करना हैं । भगवान श्रीरामचन्द्र जी ने लंकाधिपति रावण का वध करके धरती को उसके पापों के लिए सदा-सदा से मुक्त कराया । इसी तरह से भगवान श्रीकृष्ण ने भी बालक के रुप में जन्म लेकर अत्याचारों का संहार कर धर्म और नीति की रक्षा की । यह बात कोरबा रोड , चांपा स्थित सजन कुमार अग्रवाल जी के निवास स्थान पर चल रहे सप्त-दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य के दौरान व्यासपीठ पर विराजमान पं विजय शंकर मेहता जी ने कही सुंदर कांड याने भरोसे की कथा जो कथा को ध्यान लगाकर सुनता है उसका जीवन संवर जाता है
जो सो जाता है वो रावण है और जो जाग जाता वो विभीषण है अर्थात प्रभु के शरण में जाने से उद्धार निश्चित है
मां शक्ति शांति का प्रतीक है और भक्ति सीता का प्रतीक है रामायण में सीधे सीधे बताया गया है भागवत का 10वे स्कन्द भागवत भगवान का हृदय स्थली है सुंदर भजन के माध्यम से भक्तों को भक्ति रस से ओतप्रोत कर दिया ये रही उनका सुंदर भजन


बैरन नींद कहा से आई ,कथा मोहे समझ न आई l
निंदिया बेच दो कोई ले ले तो ,बैरन निंदिया कहां से आई ll
जिसको कथा सुननी हो उसको फुर्सत से नींद को बेच देनी चाहिए और कथा सुननी चाहिए l
पितृमोक्षार्थ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दिनांक 31अगस्त रविवार से 06 सितंबर,2025 दिन शनिवार तक किया जा रहा हैं । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र जी की कथा प्रसंग सुनाते हुए अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता जी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीरामचन्द्र ने लंकाधिपति रावण का वध करके धरती को उसके अत्याचारों से मुक्त कराया । उन्होंने कहा कि इसी तरह से द्वापर युग में जब कंस का अत्याचार बढ़ने लगा तब मानवता की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने बालक के रुप में जन्म लेकर अत्याचारों का संहार कर सत्य, धर्म और नीति की रक्षा की !
कथा का संयुक्त संचालक चांपा और उदयपुर के द्विवेदी जी कर रहे।
निराला साहित्य मंडल चांपा के महासचिव डॉ रविन्द्र द्विवेदी तथा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के एश्वर्य द्विवेदी के संयुक्त संचालन में श्रीमद्भागवत भक्ति में श्रोता भाव-विभोर होकर डुबकी लगा रहे हैं।


प्रतिदिन श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य का प्रसारण जनादेश न्यूज़-24, यूट्यूब तथा संस्कार चैनल द्वारा ।
लोकप्रिय पोर्टल न्यूज़ जनादेश न्यूज़-24 के संपादक डॉ रामखिलावन यादव तथा सहयोगी शशिभूषण सोनी ने कथा महात्म्य का रसपान किया और मंच पर विराजमान पं मेहता जी का चरण स्पर्श का आशिर्वाद प्राप्त किया । श्रीमद्भागवत कथा महात्म्य का प्रसारण जनादेश न्यूज़-24, यूट्यूब और संस्कार चैनल पर प्रसारित किया जा रहा हैं और श्रद्धालु-भक्त कथा सुन रहे हैं ।

कथा के मुख्य यजमान सज्जन अग्रवाल और उनकी अर्द्धांगिनी श्रीमति किरण अग्रवाल ने कथा महात्म्य से पूर्व और पश्चात् भागवत भगवान की आरती की और भागवताचार्य पंडित मेहता जी का पुष्पहार से स्वागत किया ।
कथा महात्म्य में शामिल श्रद्धालु-जन
कथा श्रवण करने पूर्व विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा नारायण प्रसाद चंदेल, ब्लांक कांग्रेस कमेटी चांपा अध्यक्ष सुनील साधवानी, डॉ संतोष अग्रवाल, नारायण प्रसाद सोनी, मधुसूदन, विनोद, डॉ मिट्ठूलाल सोनी , डॉक्टर सुरेंद्र राठौर एवं धर्म पत्नी श्रीमती रजनी राठौर, डॉ रामखिलावन यादव, शशिभूषण सोनी,प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड संजय जोशी, मनोज कुमार मित्तल, श्रीमति शशिप्रभा सोनी पूर्व पार्षद तथा सामाजिक कार्यकर्ता , श्रीमति सरोज मुंदड़ा, ज्योति वनकर, श्रीमति राखी स्वर्णकार, डॉ श्रीमति धनेश्वरी जागृति सुप्रसिद्ध दंत चिकित्सक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बृजमोहन जागृति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल हुए ।