बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किए जाने से मन गर्वित है



बिलासपुर जिले के कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किए जाने से मन गर्वित हैयह वैश्विक मान्यता यहां की समृद्ध जैवविविधता, पक्षी आवास-विविधता और उत्कृष्ट जल संरक्षण प्रयासों का सम्मान है। राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, पर्यावरण विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और स्थानीय समुदायों का हृदय से आभार, जिनके संयुक्त प्रयासों से यह उपलब्धि संभव हुई। यह छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के अंतर्गत वर्ष 2030 तक 20 वेटलैंड्स को रामसर दर्जा दिलाने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।
यह उपलब्धि प्रदेश में इको-टूरिज्म व स्थानीय रोजगार के नए अवसर खोलेगी और वेटलैंड संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को भी मजबूत करेगी।
सभी नागरिकों से विनम्र आग्रह है, इस अमूल्य प्राकृतिक धरोहर की सुरक्षा और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएं। यही हमारा सामूहिक कर्तव्य है।
-श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन