Uncategorized

गायत्री बाल संस्कार हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वत्रंता दिवस

कोसमन्दा(चाम्पा)–गायत्री बाल संस्कार हाई स्कूल कोसमन्दा में 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।मुख्य अतिथि के रूप में श्री समारु यादव (से.नि. शि.),श्रीनारायण प्रसाद कौशिक जी,श्री गेंद राम जी (अध्यक्ष स्कूल समिति),श्री रामरतन राठौर, छतराम राठौर,बिरिछ राम राठौर,अर्जुन सोनी,डॉ योगेश राठौर, रामेश्वर राठौर(से.नि. शि.)संजय रत्नाकार सरपंच कोसमन्दा थे।ध्वजारोहण पूर्व अतिथियों द्वारा ध्वजा पूजन, ध्वजा रोहण कर मां सरस्वती की पूजनवन्दन किया गया। ततपश्चात फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता रखा गया जिसमे छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे राधा-कृष्ण, रानी लक्ष्मीबाई, भारतमाता, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजादआदि की वेशभूषा पहने नजर आये,छात्र-छात्राओं के द्वारा देश भक्ति से पूर्ण संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य शिव कश्यप, साधना राठौर(उ.प्रा.),राहुल शर्मा (वरिष्ठ शिक्षक),जय कौशिक, रामु देवांगन,श्वेता खरे(सा. प्रभारी) सहित सभी शिक्षक/शिक्षिका उपस्थित थे।अंत मे अतिथियों द्वारा कार्यक्रम में शामिल बच्चों को पुरस्कार दिया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली तिरंगा रैली आजादी के महत्व और ध्वज संहिता की दी गई जानकारी

भोखलो कौशिक को 102वर्ष स्वास्थ्य जीवन यापन करने के लिए उन्हें धोती कुर्ता देकर गायत्री बाल संस्कार स्कूल के तरह से सम्मानित किया गया है


हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदारी का संदेश दिया जा रहा है। रैली में छात्र-छात्राएं हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “हर घर तिरंगा” जैसे जोशीले नारे लगाते हुए गलियों और मुख्य मार्गों से गुज़रे और आम लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में उत्साह से भागीदारी करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा छात्रों को स्वतंत्रता संग्राम के संघर्षों और बलिदानों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज का महत्व, तिरंगा लहराने के नियम और राष्ट्रीय ध्वज संहिता के प्रावधानों के बारे में भी छात्रों को जागरूक किया। शिक्षकों ने बताया कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने छात्रों से अपील की कि वे इस जानकारी को अपने परिवार, मोहल्ले और गांव के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़ सके और 15 अगस्त को अपने घर पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान व्यक्त करे। रैली के दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूलों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शिक्षक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *