Uncategorized

जांजगीर में बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी कार, सभी सुरक्षित बच गई जान

जांजगीर -चांपा / कैनाल सिटी जांजगीर निवासी संजय शांडिल्य सहित छह लोग रविवार को उस समय हादसे का शिकार हो गए, जब उनकी कार नहरिया बाबा रोड में नहर में जा गिरी। ड्राईवर ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर को दबा डाला और गाड़ी नहर में डूबी गनीमत रही कि सभी सवार सुरक्षित बच गए।
नहरिया बाबा के समीप नारियल विक्रेता हीरा कश्यप और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुँचकर कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने कार को नहर से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *