Uncategorized

हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार के साथ युवक को पकड़ा

जांजगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़ दिनांक 07.05.26

  • यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना
  • हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार  के साथ युवक को पकड़ा
  • युवक के विरुद्ध थाना सारागांव में आर्म एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
  • गिरफ्तार आरोपी प्रकाश सूर्यवंशी उम्र 30 साल निवासी हाथनेवरा थाना चम्पा

यातायात जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीते दिनांक 06.05.26 को हाइवे रोड सारागाव तरफ पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी क्रम में दोपहर लगभग 12:30 बजे राहगीर द्वारा यातायात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि उत्तम ढाबा थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत हथनेवरा निवासी प्रकाश सूर्यवंशी नामक व्यक्ति द्वारा आने जाने वाले लोगों को लोहे का कत्तानुमा जैसा हथियार लेकर धमकाया जा रहा है। सूचना मिलते ही यातायात शाखा चांपा की पेट्रोलिंग टीम स.उ.नि. श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आरक्षक धर्मेंद्र तिवारी, छोटेलाल अजगल्ले एवं सुनील सिंह राजपूत द्वारा तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए किसी भी संभावित अनहोनी घटना को होने से पूर्व रोकते हुए युवक को पकड़ा, घटना स्थल थाना सारागांव क्षेत्रांतर्गत होने से थाना सारागांव पुलिस को युवक को सुपुर्द किया गया है।

निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी सारागांव द्वारा युवक के विरुद्ध आर्म एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *