विकास खंड बलौदा के सिवनी में बालक पूर्व माध्यमिक शाला में बी एड के प्रशिक्षार्थियों का बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी जहां बालक पूर्व माध्यमिक शाला सिवनी ,विकास खंड बलौदा में बी एड के प्रशिक्षार्थियों का बिदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से किया गया इसके बाद विगत तीन माह से इंटर्नशिप में रहे प्रशिक्षार्थी में से सभी ने तीन माह स्कूल में अपने अध्यापन अनुभव को सुनाया।उन्होंने बच्चों से कहा कि आप जीवन में तीन बातें गांठ बांध लें तो सफलता निश्चित है एक तो शांत रहना,दूसरा शिक्षकों का कहना मानना,और तीसरा स्कूल में केवल पढ़ाई की बातें करना। इस अवसर पर शिक्षक अशोक तिवारी ने सभी प्रशिक्षार्थियों को कर्मठ,लगनशील और मृदुभाषी बताते हुए कहा कि आप सभी ने पूरे मनोयोग से बच्चों को पढ़ाया,उनके आचार विचार व्यवहार को जाना और अध्यापन की अन्य गतिविधियों को जाना यह आपके श्रेष्ठ शिक्षक होने का संकेत है कि आप सभी ने मन से इस जॉब में आने का निर्णय लिया है। प्रधान पाठक राजू देवांगन ने सभी की सुखद भविष्य की कामना के साथ उनकी शिक्षा के प्रति लगाव की तारीफ किया।मेडम ज्योतिदास ने इन प्रशिक्षार्थी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन तीन माह में अपने फील्ड का व्यवहारिक अनुभव प्राप्त किया जो आगे चलकर आपको लाभदायक होगा। सभी बच्चों ने भी इनके व्यवहार को मधुर बताया। अंत में सभी को पेन और डायरी देकर सम्मानित किया गया।प्रशिक्षार्थी में अतुल,मनीष, रवि,सुनीता,दुर्गेश्वरी,मंजू जो सभी कोणार्क कालेज से आए थे उपस्थित थे साथ ही बालक प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के सभी शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश देवांगन ने तथा आभार गायत्री देवांगन ने व्यक्त किया।