चांपा में होली त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न, और नई एसडीओपी योगिताबाली खापर्डे और निरीक्षक अशोक वैष्णव ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, और मांगे सुझाव

चांपा में होली त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न, और नई एसडीओपी योगिता बाली खापर्डे और निरीक्षक अशोक वैष्णव ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, और मांगे सुझाव


चांपा जांजगीर 19 फरवरी 2026को चांपा थाना में नई पदभार ग्रहण करने के पश्चात चांपा में एवं चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने क्षेत्र के लोगों से होली त्यौहार के मद्देनजर शांति समिति की बैठक एसडीओपी योगिताबाली खापर्डे और थाना प्रभारी चांपा अशोक कुमार वैष्णव के उपस्थिति में जनप्रतिनिधि ,व्यवसायी एवं डी जे बाजे के संचालकों और पत्रकारों के समक्ष बैठक संपन्न हुई


होली त्यौहार में दुर्घटना से बचाव और हुड़दंगियों बचाव के लिए जानकारी साझा किए जिसमें कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए।
नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दिया जाए अन्यथा अभिभावक को कार्यवाही का सामना करना होगा। होली में मास्क लगाकर रोड में घूमने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। सड़कों पर तीव्र गति और तीन सवारी में वाहन चलाने पर भी कार्यवाही की जाएगी ।

गौरव पथ में पिछले कुछ दिनों हुए दुर्घटना को देखते हुये गति अवरोधक लगाने के साथ स्पीड लिमिट का बोर्ड लगाने पर भी सहमति बनी ।घाट और सार्वजनिक जगहों पर मदिरापान करने वालों पर भी कार्यवाही करने की बात थाना प्रभारी द्वारा की गई है ।
थाना चांपा में क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोसमंदा गांव में जगह जगह शराब बिक्री पर भी अंकुश लगाने के लिए नए एसडीओपी योगिता खापर्डे के द्वारा चांपा पुलिस को निर्देशित किया गया है और क्षेत्र में रात्रि कालीन गश्त करने हेतु भी निर्देशित किया गया है