राज्य

बरसात की बूंदों से झुलसती गर्मी तक – अब पक्के घर में सुकून की जिंदगी पीएम आवास ग्रामीण से कौशल प्रसाद को मिला सम्मान और आत्मविश्वास का नया घर

बरसात की बूंदों से झुलसती गर्मी तक – अब पक्के घर में सुकून की जिंदगी पीएम आवास ग्रामीण से कौशल प्रसाद को मिला सम्मान और आत्मविश्वास का नया घर

जांजगीर चांपा 20 सितम्बर 2025/ बरसात में टपकती छत और सर्दी में ठिठुरती रातें… यह कहानी है जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विकासखण्ड के ग्राम परसाहीनाला निवासी श्री कौशल प्रसाद की। गरीबी में गुजर-बसर कर रहे इस परिवार के लिए पक्का मकान बनाना तो दूर, छप्पर की मरम्मत कराना भी मुश्किल था।
हर मौसम में संघर्ष झेलते इस परिवार के जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एक नई उम्मीद लेकर आई। शासन ने वर्ष 2024-25 में उन्हें 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। यह राशि किस्तों में सीधे बैंक खाते में पहुंची, जिससे बिना किसी देरी के उन्हें पारदर्शी तरीके से लाभ मिला।
श्री कौशल प्रसाद ने इस राशि से अपना पक्का मकान बनवाया। अब उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में रह रहा है। बरसात, गर्मी और ठंड से होने वाली परेशानियों से उन्हें छुटकारा मिल चुका है।
योजना का लाभ केवल आवास तक सीमित नहीं रहा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से उन्हें 90 दिवस की मजदूरी भी प्राप्त हुई इसके साथ ही उन्हें उज्ज्वला योजना से एलपीजी गैस कनेक्शन और स्वच्छ भारत मिशन से जलवाहित शौचालय भी प्राप्त हुआ। इससे जीवन और भी सुविधाजनक बन गया है।
श्री कौशल प्रसाद कहते हैं – “पक्का मकान पाना मेरे लिए केवल सुविधा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान की नई शुरुआत है। यह सपना मैंने कभी सोचा भी नहीं था, आज वह हकीकत बन गया।”
श्री कौशल प्रसाद की कहानी जरूरतमंदों तक पहुंचकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *