कमरीद रेलवे फाटक के पास रेल्वे लाइन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव जांच में जुटी सारागांव पुलिस


कमरीद रेलवे फाटक के पास रेल्वे लाइन में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव जांच में जुटी सारागांव पुलिस

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कमरीद गांव के रेल्वे लाइन फाटक के पास ही सारागांव अप लाइन km 658/ 19 -21 पर अज्ञात व्यक्ति जिनका उम्र करीबन 35-40के लगभग है घटना 10बजे की बताया गया है यह घटना सारागांव अप लाइन खंभा नंबर 658/१९-२१के मध्य के पास रेल्वे ट्रेन से कटकर मौत हो गया है मृतक के बाएं हाथ में चोट का निशान है मृतक के चेहरे लंबा है बाल काले है रंग गेहुआ शरीर में ग्रे रंग का लोवर पहना हुआ है और नीला रंग का अंडरवियर पहना हुआ है जिसका कद 5फिट 2इंच करीबन है ट्रेन से कटने की सूचना रेल्वे विभाग के कर्मचारी रवि कुमार दिवाकर पिता शिवकुमार दिवाकर हेडसपुर निवासी सिल्ली थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा जिले के शांति नगर निवासी ने थाना पहुंच कर इसकी सूचना दी थी और सूचना मिलते ही सारागांव पुलिस अर्जुन सिंह जांगड़े ने दुर्घटना स्थल पहुंच कर जायजा लिया है और इसकी जानकारी चाही लेकिन इसकी कोई भी सबूत नहीं मिला है जिससे उनकी परिजनों को सूचना दी जा सके इस लिय अभी अज्ञात व्यक्ति माना जा रहा है दुर्घटना स्थल में कमरीद गांव निवासी कमरीद सरपंच प्रतिराजकुमार धीरही को सारागांव पुलिस के सूचित करने पर मौजूद रहा जिनकी उपस्थिति में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिनको चांपा के मर्चुरी हाल में रखा गया है अगर किसी को जानकारी हो या इनके परिजन को सूचना मिल गया तो इसकी जानकारी सारागांव थाना प्रभारी से संपर्क करें 9479193120,9479193199पर संपर्क करें