Uncategorized

छत्तीसगण का राजकीय पशु बन भैंसा के लिए बारनावापारा अभ्यारण्य संजीवनी एवं बना अनुकूल

छत्तीसगण का राजकीय पशु बन भैंसा के लिए बारनावापारा अभ्यारण्य संजीवनी एवं बना अनुकूल

वन भैसों की संख्या में हुई वृद्धि

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के उत्तरी भाग में स्थित हैं , बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में बेहतरीन और महत्वपूर्ण वन्यजीव अभयारण्यों में से एक हैं । बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य अपने हरे-भरे वनस्पति और अद्वितीय वन्य जीवन के लिए जाना जाता हैं । बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र राजकीय पशु वन भैंसों के लिए अनुकूल साबित हो रहा हैं । इस अभयारण्य क्षेत्र में वन भैसो की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब यहां वन भैसों की संख्या 6 से बढ़कर 10 हो गई हैं ।

वनमण्डलाधिकारी बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र ने बताया कि छत्तीसढ़ राज्य में राजकीय पशु वन भैंसा के संख्या में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य वन्यप्राणी बोर्ड 2017 की बैठक में मानस टायगर रिजर्व असम से वन भैंसे लाकरt छत्तीसगढ़ राज्य में चयनित स्थल बारनवापारा में रख कर संख्या वृद्धि किये जाने संबंधित अनुमति प्राप्त हुई थी। इस संबंध में भारत शासन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली के द्वारा मानस टायगर रिजर्व से बारनवापारा अभ्यारण्य लाने की अनुमति प्राप्त हुई थी । असम राज्य से वर्ष 2020 में 1 नर एवं 1 मादा वनभैंसा तथा वर्ष 2023 में 4 मादा वनभैंसो को बारनवापारा अभ्यारण्य लाया गया जिसे बारनवापारा अभ्यारण्य के कोठारी परिक्षेत्र के अंतर्गत निर्मित 10 हेक्टेयर के बाड़े में रखा गया हैं । दैनिक समाचार-पत्रों से जुड़े हुए शशिभूषण सोनी को वन मण्डलाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024 में वन भैंसा संरक्षण एवं संवर्धन केन्द्र खैरछापर में राजकीय पशु वनभैसा मादा ( मानसी ) द्वारा एक नर बच्चा को एवं एक अन्य मादा वन भैंसा द्वारा एक मादा बच्चे को जन्म दिया गया था । वर्ष 2025 में 2 मादा एवं 1 नर बच्चा का जन्म हुआ है, जिनमें से एक मादा बच्चे की आकस्मिक मृत्यु हो गई हैं , जिसका विधिवत पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा शव परीक्षण कराया गया। वर्तमान में वनभैसों की संख्या 6 से बढ़कर कुल 10 हो गई हैं , जो कि बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र का वन भैंसों के लिए अनुकूलता का परिचायक हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *